home page

Delhi-NCR में होगी दुकानों की ई निलामी, जान लें क्या है पूरा प्रोसेस, इतने में होगी बुकिंग

Delhi-NCR - दिल्ली-एनसीआर में उद्यमियों और निवेशकों के लिए खास मौका है। यहां दुकानों की ई-नीलामी होने जा रही है, जिससे आप अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नीलामी का प्रोसेस आसान और पारदर्शी है। टोकन अमाउंट से बुकिंग शुरू होगी और किश्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे निवेशक आसानी से भाग ले सकेंगे-

 | 
Delhi-NCR में होगी दुकानों की ई निलामी, जान लें क्या है पूरा प्रोसेस, इतने में होगी बुकिंग

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR) चैत्र नवरात्रि पर अपनी दुकान खोलने का मौका अब यूपी आवास विकास परिषद ला रहा है। दिल्ली एनसीआर से करीब 2 घंटे दूर, मेरठ के प्रमुख कमर्शियल इलाके शास्त्री नगर में इन दुकानों की ई-नीलामी (E-auction) होने जा रही है। यह उन उद्यमियों और निवेशकों के लिए मौका है जो तेजी से उभरते शहर में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। दुकानों का रिजर्व प्राइस 14.78 लाख रुपए और टोकन अमाउंट 1.47 लाख रुपए से शुरू है।

10 दुकानों को होगी ई-नीलामी-

यूपी आवास विकास परिषद की योजना के अनुसार, शास्त्री नगर में विभिन्न आकार और कीमत की कुल 10 दुकानें ई-नीलामी के लिए उपलब्ध हैं। इन दुकानों का क्षेत्रफल 11.02 वर्ग मीटर से लेकर 11.45 वर्ग मीटर तक है।

14.78 लाख रुपए से रिजर्व प्राइस शुरू-

सेक्टर 2 शॉप नंबर 4 का सबसे ज्यादा रिजर्व प्राइस 19,89,444.15 रुपए से शुरू है। इस दुकान के लिए सबसे ज्यादा 1,98,944 रुपए टोकन मनी जमा करनी होगी।

सबसे कम एरिया वाली दुकानों (11.02 वर्ग मीट) का रिजर्व प्राइस 14,78,788.80 रुपए है। साथ ही इनकी सबसे कम टोकन धनराशि 1,47,879 रुपए तय की गई है।

ई-नीलामी 25 मार्च 2026 को होगी। ई नीलामी के लिए 24 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

ई-नीलामी में यदि किसी प्रॉपर्टी के लिए सिंगल बिडिंग प्राप्त हुई तो उनकी दोबारा बिडिंग होगी। दोबारा बिडिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक होंगे। दूसरी ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 को होगी।

प्रॉपर्टी से जुड़ी जरूरी डीटेल्स-

प्रॉपर्टी का नाम/नंबर - क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) - कुल कीमत/आरक्षित मूल्य (₹) - टोकन मनी (₹)

Shop No: 3/92 - 11.02 - 14,78,788.80 - 1,47,879

Shop No: 3/93 - 11.02 - 14,78,788.80 - 1,47,879

Shop No: 3/94 - 11.02 - 14,78,788.80 - 1,47,879

Shop No: 3/95 - 11.02 - 14,78,788.80 - 1,47,879

Shop No: 3/108 - 11.02 - 14,78,788.80 - 1,47,879

Shop No: 3/109 - 11.02 - 14,78,788.80 - 1,47,879

Shop No: 3/110 - 11.02 - 14,78,788.80 - 1,47,879

Sector-2, Shop No-4 - 11.45 - 19,89,444.15 - 1,98,944

Sector-2, Shop No-5 - 11.3 - 19,63,378.50 - 1,96,338

Sector-2, Shop No-6 - 11.3 - 19,63,378.50 - 1,96,338

नमो भारत: हाईवे से सीधे जुड़ेगा-

कनेक्टिविटी के लिहाज से, दिल्ली-मेरठ RRTS के जरिए शास्त्री नगर से दिल्ली का सफर मात्र 1 घंटे में तय किया जा सकता है। सबसे नजदीकी RRTS/मेट्रो स्टेशन शताब्दी नगर से सिर्फ 5-7 किलोमीटर दूर है।

1 घंटे में पहुंच सकते हैं दिल्ली-

- मेरठ मेट्रो के जरिए मेरठ साउथ से मोदीपुरम का सफर महज आधे घंटे में ही पूरा होगा।

- शास्त्री नगर से सराय काले खां (दिल्ली) तक महज 55 मिनट में पहुंचा जा सकता है, यहां से दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की आसान इंटरचेंज सुविधा है।

- परतापुर के पास स्थित 96 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NE-3) 45 मिनट से 1 घंटे में दिल्ली पहुंचा देता है।

- दिल्ली-हरिद्वार हाईवे (NH-58) से मोदीनगर, गाजियाबाद, रुड़की और हरिद्वार से सीधे कनेक्टेड हैं। स्थानीय कनेक्टिविटी के लिए गढ़ रोड और हापुड़ रोड शास्त्री नगर के पास मिलते हैं।

- हवाई यात्रा के लिए IGI एयरपोर्ट को एक्सप्रेसवे के जरिए 2 से 2.5 घंटे में पहुंच सकते हैं। वहीं, निकट भविष्य में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) को RRTS येलो लाइन से जोड़ा जाएगा।

कनेक्टिविटी की पूरी डीटेल्स-

किश्तों में भुगतान का विकल्प उपलब्ध-

ई-नीलामी के नियमों के अनुसार, अलॉटमेंट लेटर (allotment letter) जारी होने के बाद स्वीकृत कीमत की 35% राशि (टोकन मनी सहित) जमा करनी होगी। इसके बाद अगले 4 महीनों में 15% राशि और जमा करनी होगी। शेष 50% राशि को 60 मासिक किश्तों (EMIs) में जमा करने का विकल्प मिलेगा, जिस पर ब्याज दर MCLR+1% होगी। समय पर किश्त न देने पर 2% कंपाउंड इंटरेस्ट लगेगा। यदि अंतिम तारीख तक पूरी टोकन राशि जमा नहीं की गई, तो जमा राशि जब्त कर ली जाएगी।