FD Interest Rates: सीनियर सिटीजंस को FD पर मिल रहा 8.35% तक ब्याज, ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न
FD Interest Rates: सीनियर सिटीजंस यानी 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अब आकर्षक निवेश विकल्प बन गया है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि कुछ बैंक तीन साल की FD पर सीनियर सिटीजंस को 8.35% तक ब्याज दे रहे हैं। निवेशक इन बैंकों में FD करके सुरक्षित और बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (FD Interest Rates) अकसर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजेंस अभी भी FD पर आकर्षक ब्याज दरें हासिल कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार कुछ छोटे बैंक तीन साल की FD पर शानदार रिटर्न दे रहे हैं, जहां सीनियर सिटीजन को लगभग 8.35% तक ब्याज मिलता है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)-
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन (senior citizen) को 5 साल की एफडी पर 9.1% ब्याज दे रहा है।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank)-
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने 5 साल की अवधि वाले एफडी पर सीनियर सिटीजन (senior citizen fd rates) को 8.65 % की दर से ब्याज दे रहा है।
नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (Northeast Small Finance Bank)-
नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 5 साल की एफडी (5 year fd rates) पर 8.5 % की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank)-
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी प्लान (five year FD Plan) पर बुजुर्गों को 8.35% की दर से ब्याज दे रहा है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank)-
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने वरिष्ठ नागरिक निवेशकों को 5 साल की एफडी पर 8.2 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।
AU Small Finance Bank-
AU Small Finance Bank वरिष्ठ नागरिक निवेशकों को 12 से 15 माह की अवधि के लिए 8.35 % की दर से ब्याज दे रहा है।
Capital Small Finance Bank-
Capital Small Finance Bank वरिष्ठ नागरिकां को 400 दिनों की अवधि के लिए 8.25% की दर से ब्याज दे रहा है।
एफडी में निवेश पर टैक्स बचत का फायदा-
जानकारी के अनुसार, पुराने टैक्स सिस्टम (old tax system) के तहत 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने पर सीनियर सिटीजंस को धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की कर छूट मिलती है। हालांकि, नए टैक्स सिस्टम अपनाने वाले निवेशकों को यह छूट उपलब्ध नहीं होगी।
इन बातों का रखें खास ध्यान-
स्मॉल फाइनेंस बैंक निवेश के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं, लेकिन यहां निवेश करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जानकारी के अनुसार, इन बैंकों में जमा राशि केवल 5 लाख रुपये तक ही डिपॉजिट इंश्योरेंस क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) द्वारा इंश्योर होती है। इसलिए फाइनेंशियल एक्सपर्ट निवेशकों को सलाह देते हैं कि जोखिम को ध्यान में रखते हुए अपने निवेश की सीमा तय करें।
Disclaimer-
यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से है और इसे किसी भी स्थिति में निवेश संबंधी सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों और दर्शकों से अनुरोध है कि कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।
