home page

FD Rate : सीनियर सिटीजन की मौज, 444 दिनों की एफडी पर ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

Fixed Deposit Interest Rate : भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सभी किसी न किसी निवेश विकल्प में पैसा लगाते हैं। आज बाजार में अनेकों निवेश के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन ज्यादातर लोग जोखिम न उठाते हुए सुरक्षित निवेश करने की सोचते हैं। ऐसे में एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट अच्छा ओपशन है। अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल, 444 दिन की एफडी स्कीम पर इस समय कई बैंक आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को तगड़ा ब्याज दे रहे हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं -   

 | 
FD Rate : सीनियर सिटीजन की मौज, 444 दिनों की एफडी पर ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज 

HR Breaking News - (FD Interest Rate)। निवेश के मामले में एफडी सबसे सुरक्षित विकल्प में से एक है। जब भी बात निवेश की आती है ज्यादातर लोग एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां पर गारंटीड रिटर्न मिलता है और पैसे सेफ भी रहते हैं। यदि आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, हाल ही में कई बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। 

PNB बैंक एफडी ब्याज दर - 


पंजाब नेशनल बैंक (PNB FD Rate) ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में अपडेटड किया है। यह नई दरें 24 फरवरी से लागू हो गई हैं। बैंक 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर नई दरों से इंटरेस्ट दे रहा है। इस बदलाव के बाद PNB की 444 दिन वाली खास FD स्कीम सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है।


444 दिनों की FD पर ब्याज - 

पंजाब नेशनल बैंक अब 444 दिन की एफडी (FD Rate Update) पर आम ग्राहकों को 6.60% ब्याज प्रदान कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। यह दर फिलहाल अन्य सरकारी बैंकों की तुलना में सबसे ज्यादा है।


बैंक की अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट दरों की बात करें तो 1 साल की FD पर आम ग्राहकों को 6.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.7 प्रतिशत और सुपर वरिष्ठ नागरिकों  को 7.05% ब्याज की पेशकश कर रहा है। 2 से 3 साल की FD पर 6.30 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। लंबी अवधि यानी 5 से 10 साल की FD पर आम ग्राहकों को 6% तक ब्याज मिल रहा है।


BOB एफडी ब्याज दर - 

बैंक ऑफ बड़ौदा की BOB स्क्वायर ड्राइव 444 दिन की एफडी पर आम ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशतऔर सुपर सीनियर को 7.05% ब्याज दे रही है। ये दरें 5 जनवरी 2026 से लागू हैं।

इंडियन बैंक  FD Rate 


इंडियन बैंक की Ind Secure 444 दिन की FD स्कीम (Indian Bank FD Rate) पर आम ग्राहकों को 6.45%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% और सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज मिल रहा है। यह दर 4 फरवरी 2026 से प्रभावी है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  (SBI FD Interest Rate)  SBI की अमृत वृष्टि 444 दिन की FD पर आम ग्राहकों को 6.45%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% और सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% ब्याज दे रही है। ये दरें 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी हैं।


केनरा बैंक नई एफडी ब्याज दर 


केनरा बैंक 444 दिन की एफडी (Canara Bank FD Rate) पर आम ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसकी दरें 5 जनवरी 2026 से लागू हैं। तुलना से साफ है कि 444 दिन की FD स्कीम में PNB सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ऐसे में सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि निवेश से पहले बैंक की शर्तें और टैक्स नियम (FD Tax Rules) जरूर समझ लें।