FD Rate : सीनियर सिटीजन की बल्ले-बल्ले, 444 दिन की एफडी पर ये बैंक दे रहा तगड़ा ब्याज
Fixed Deposit Interest Rate : आज बढ़ती महंगाई के इस दौर में सभी घर बैठे अच्छा खासा पैसा कमाना चाहते हैं। लेकिन यह इतना आसान नही है, पंरतु एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट में पैसा निवेश करके आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। इस समय देश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंक एफडी (FD Rate) पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। 444 दिन की FD में पैसा लगाकर कम समय में तगड़ा ब्याज कमाया जा सकता है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (FD interest rate)। एफडी में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इस समय देश का एक प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंक एफडी पर बंपर ब्याज ऑफर कर रहा है। मार्केट कैप के लिहाज से बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB FD Rate), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, जो अपने लाखों ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है।
BOB बैंक दे रहा इतना ब्याज -
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda FD Interest Rate) में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं और पैसे निवेश करके अच्छा खास इंटरेस्ट बना सकते हैं। इसके अलावा, आप इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल के लिए एफडी (FD) अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB Fd Rate) में अलग-अलग अवधि वाली एफडी योजनाओं पर 3.50% से लेकर 7.05% तक का ब्याज मिल रहा है। आज हम इस खबर में जानेंगे कि बैंक ऑफ बड़ौदा की 444 दिन की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये निवेश करके कितनी कमाई कर सकते हैं।
444 दिन की एफडी पर इतना मिलेगा ब्याज -
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। ये बैंक 444 दिनों वाली बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम (bob Square Drive Deposit Scheme) पर आम ग्राहकों को सबसे अधिक 6.45% ब्याज प्रदान किया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन जो 60 साल से ऊपर हैं उन्हें इस एफडी स्कीम पर 6.95 प्रतिशत दिया जा रहा है और अति सीनियर सिटीजन जो 80 साल से ऊपर हैं उन्हें सबसे अधिक 7.05 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB FD Rate) में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करें तो आम ग्राहकों को मैच्यॉरिटी पर 16,189 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,16,189 रुपये मिलेंगे।
2 लाख रुपये निवेश करने पर सीनियर सिटीजन को होगा इतना फायदा -
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda FD Interest Rate) की 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये निवेश करने पर सीनियर सिटीजन को मैच्यॉरिटी पर 17,486 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,17,486 रुपये मिलेंगे। जबकि, अति सीनियर सिटीजन को बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB FD Rate) में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर 17,746 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,17,746 रुपये मिलेंगे। बता दें कि एफडी सुरक्षित निवेश स्कीम है जहां निवेश करने पर पैसे पूरी तरह से सेफ रहते हैं।
