home page

FD Rates : सीनियर सिटीजन पर बैंकों ने की पैसों की बारिश, FD पर ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न

Fixed Deposit Interest Rate – रिटायर होने के बाद सीनियर सिटीजन अपने पैसे को ऐसे निवेश विकल्प में इंवेस्ट करने की योजना बनाते हैं जहां से कम अवधि में उन्हें पैसा मिलता रहे और और भविष्य में पैसों की तंगी का सामना न करना पड़े। इसके लिए एफडी बेस्ट निवेश विकल्प है। सबसे पहली बात एफडी में पैसा सुरक्षित रहता है और गारंटी रिटर्न मिलता है। कम समय की अवधि में निवेश करके अच्छा ब्याज कमाया जा सकता है। इस समय कई बैंक सीनियर सिटीजन को बंपर ब्याज ऑफर कर रह हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -  

 | 
FD Rates : सीनियर सिटीजन पर बैंकों ने की पैसों की बारिश, FD पर ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न 

HR Breaking News - (FD Rate)। आज लाखों-करोड़ों लोग एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। मौजूदा स्थिति को समझें तो मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे माहौल में निवेशकों सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है। पोस्ट ऑफिस स्कीम्स से लेकर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट तक, ऐसे कई निवेश विकल्प हैं जहां पैसा पूरी तरह से सेफ रहता है और गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। खासकर FD इस उन निवेशकों के लिए बेस्ट है जो बिना जोखिम उठाए पैसा कमाना चाहते हैं। 

FD में निवेश के कई सारे फायदे हैं सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें मूल रकम पर तय ब्याज मिलता है और बाजार में हुई हलचल का इसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बैंकों कि ओर से भी समय समय पर एफडी की ब्याज दरों (FD Rate) में बदलाव नहीं किया जाता है। यही वजह है कि जब इक्विटी मार्केट में गिरावट या अनिश्चितता होती है, तो FD (FD Interest Rate) एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है। इस समय देश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंक सीनियर सिटीजन को FD पर करीब 8% से भी ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 

ये सरकारी बैंक दे रहे सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज - 

Punjab & Sind Bank वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिन वाली एफडी पर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 1 साल की एफडी पर 6.35%,  2 साल की एफडी पर 6.35% और 5 साल की एफडी पर 6.45% ब्याज प्रदान कर रहा है। 


Bank Of Maharashtra सीनियर सिटीजन को 400 दिन की एफडी पर 7.15% ब्याज दे रहा है। 1 साल की एफडी पर 6.7%, 2 साल की एफडी पर 5.75% और 5 साल की एफडी पर 5.5% ब्याज दे रहा है। 


Punjab National Bank (PNB) सीनियर सिटीजन को 7.1% ब्याज 444 दिन की एफडी पर दे रहा है और 1 साल की एफडी पर 6.75%, 2 साल की एफडी पर 6.8 % और 5 साल की एफडी पर 6.6% तक का शानदार ब्याज दिया जा रहा है। 


State Bank of India (SBI) बैंक सीनियर सिटीजन को 5 साल से अधिक और 10 साल तक की एफडी पर 7.05% ब्याज दे रहा है। इसक अलावा 1 साल की एफडी पर 6.75 % , 1 साल की एफडी पर 6.8% और 5 साल की एफडी पर 7.05% ब्याज प्रदान किया जा रहा है। 


ये प्राईवेट बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न  -


SBM Bank India    बैंक सरकारी बैंकों की तुलना में सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज मुहैया करवा रहा है। बैंक 391 दिन से 15 महीने तक की एफडी पर 8.35% ब्याज दे रहा है। इसके अलवा 1 साल की एफडी पर 7.6%,  3 साल की एफडी पर ब्याज 7.6% और 5 साल की एफडी पर 7.5% ब्याज दिया जा रहा है। 

4 लाख निवेश करने पर होगा इतना फायदा - 


यदि कोई वरिष्ठ नागरिक SBM Bank India बैंक की 15 महीने की एफडी में 4,00,000 रुपये निवेश करते हैं, तो 15 महीने यानी करीब 1 साल 3 महीने के हिसाब से इस निवेश पर लगभग ₹41,750 का ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर आपको कुल करीब ₹4,41,750 मिल सकते हैं। 


Jana Small Finance Bank बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 385 से 400 दिन तक की अवधि वाली एफडी पर 8.25% ब्याज दे रहा है। वहीं 1 साल की एफडी पर ब्याज 7.5%,  3 साल की एफडी पर ब्याज 8% और 5 साल की एफडी पर ब्याज 7.77% दे रहा है। 


Shivalik Small Finance बैंक सीनियर सिटीजन को 8.3% ब्याज 21 माह 1 दिन से लेकर 22 माह तक की एफडी पर प्रदान कर रहा है, जबकी 1 साल की एफडी पर 6.5%,  3 साल की एफडी पर    7.25%, 5 साल की एफडी पर 6.75% ब्याज दिया जा रहा है।