Fixed Deposit : समय से पहले FD तुड़वाने से हो सकता है बड़ा नुकसान, जान लें प्री मैच्योर विड्रॉल के रूल्स
HR Breaking News - (premature FD withdrawal) एफडी को समय से पहले तुड़वाने पर व्यक्ति कई लाभों से वंचित रह जाता है। समय से पहले एफडी तुड़वाने को प्रीमैच्योर विड्रॉल (FD withdrawal ke niyam) कहते हैं। बैंकों की ओर से एफडी पर प्री मैच्योर विड्रॉल के लिए कुछ रूल्स लागू होते हैं। वैसे तो आमतौर पर एफडी को आप 5 साल के लिए चला सकते हैं, लेकिन अगर आप इसे मैच्योरिटी से पहले तुड़वा रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि ऐसा करने से निवेशक को कितना नुकसान हो सकता है।
जानिए प्री मैच्योर एफडी के नियम-
बैंकों की ओर से एफडी (fixed deposit strategies) की ब्याज दरों की लेकर अलग-अलग नियम होते हैं। इसी वजह से प्रीमैच्योर एफडी का पैसा निकालने पर बैंकों की ओर से लगाने वाली पेनाल्टी भी अलग-अलग हैं। बैकों के रूल्स के हिसाब से समयसीमा भी मायने रखती है। किसी बैंक की ओर से यह पेनाल्टी 1 प्रतिशत की लगाई जाती है। वहीं, कई बैंक ऐसे होते हैं, जिसमे कोई शुल्क नहीं लगता है। आमतौर पर प्री मैच्योर विड्रॉल के नियमों (Rules for premature withdrawal) के अनसुार निवेशकों को 0.5 प्रतिशत से 1 प्रतिशत तक पेनाल्टी भरनी पड़ती है।
प्रीमेच्योर विड्रॉल पर इतनी लगेगी पेनाल्टी-
दरअसल, आपको बता दें कि प्रीमेच्योर विड्रॉल (FD penalty charges ) को लेकर बैंकों के अपने अलग नियम हैं। नियमों के अनुसार अगर निवेशक मेच्योरिटी से सिर्फ 7 दिन पहले एफडी तुड़वाते हैं तो कई बैंक तो इस पर कोई पेनल्टी नहीं लगाते हैं।वहीं कई बैंक ऐसे होते है जो एफडी वक्त से पहले वालों पर पेनाल्टी की रकम एफडी की मैच्योरिटी अवधि (Maturity period of FD) के दिनों के हिसाब से लगाते है।
इस तरह से करें चार्ज का केलकुलेशन-
अगर ऐसा कुछ हो जाए, जिसमे व्यक्ति का मैच्योरिटी पीरियड (FD Maturity Period) पर मिलने वाला ब्याज एफडी तोड़ने वाले समय से अधिक हो तो ज्यादातर बैंक की ओर से इसके लिए 1 प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई जाती है। उदाहरण से इस बारे में समझते हैं। जैसे कि आपने जो एफडी (premature FD withdrawal ke nuksan) कराई है वो 5 साल बाद मैच्योर होगी। इतने आपकी उस रकमर पर आपको बैंक की ओर से 7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, लेकिन आपने इमरजेंसी में 1 साल में पैसों की जरूरत पड़ी और आपने विड्रॉल कर लिए तो आपका ब्याज 6.5 प्रतिशत बना। ऐसे स्थिती में आपको 1 प्रतिशत का चार्ज (premature FD penalty) देना होगा।
प्रीमेच्योर विड्रॉल पर बैंकों की शर्तें-
वहीं, दूसरी ओर अगर किसी व्यक्ति ने 2 साल की एफडी ले रखी है तो उस व्यक्ति को 2 साल की मैच्योरिटी पर 6 प्रतिशत ब्याज के रूप में मिलेगा। वहीं, 1 साल की एफडी (Bank FD rates) पर 7 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। यानी की आप उस समय में अपनी एफडी तुड़वा रहे हैं, जिसमे आपको ज्यादा ब्याज मिलना शुरू होगा। ऐसे में आपको 1 प्रतिशत की पेनाल्टी देना होगी। बैंकों के पेनाल्टी चार्ज को लेकर नियम (premature FD Rules) व शर्तें अलग-अलग हैं। इसलिए जब भी आप एफडी तुड़वाए तो संबधित शाखा के पेनाल्टी चार्ज के बारे में जरूर जान लें।
