home page

Delhi-NCR में होगी फ्लैट्स की नीलामी, जाने कितने रुपए में होगी बुकिंग

Delhi-NCR- अगर आप दिल्ली-एनसीआर में फ्लैट खरीदने का मौका तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल आपको बता दें कि यहां फ्लैट्स की ई-नीलामी (E-auction of flats) होने जा रही है। किफायती बुकिंग अमाउंट के साथ यह नीलामी घर खरीदने के इच्छुक लोगों को बेहतर अवसर दे सकती है.... आइए नीचे खबर में जान लेते है पूरी डिटेल्स-

 | 
Delhi-NCR में होगी फ्लैट्स की नीलामी, जाने कितने रुपए में होगी बुकिंग

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR) उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने प्रदेश के कई जोन में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टीज की ई-नीलामी 19 फरवरी 2026 को आयोजित की थी। इस ई-नीलामी में कई प्रॉपर्टीज पर सिंगल बिडिंग आई थी, जिसके चलते अब 13 मार्च 2026 को दोबारा ई-नीलामी कराई जाने वाली है।

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में अपने सपनों का घर तलाश रहे हैं, तो MIG 2BHK फ्लैट्स की नीलामी आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। ये फ्लैट्स वसुंधरा योजना, गाजियाबाद में स्थित हैं, जहां मेट्रो और एनएच-9 से डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलती है। फ्लैट की बुकिंग अमाउंट 4.93 लाख रुपये से शुरू है।

98.65 लाख रुपए से कीमत शुरू-

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) द्वारा वसुंधरा योजना, गाजियाबाद में नीलामी (auction in ghaziabad) के लिए उपलब्ध ये तीनों MIG 2BHK फ्लैट्स ग्राउंड फ्लोर पर स्थित हैं। हर एक फ्लैट का कुल क्षेत्रफल 131.675 वर्ग मीटर है।

4.93 लाख रुपए टोकन अमाउंट-

- कीमत की बात करें तो प्रॉपर्टी नंबर 168/312 और प्रॉपर्टी नंबर 16B/321 की कीमत 98,65,000 रुपए तय की गई है।

- प्रॉपर्टी नंबर 168/288 की कीमत 99,25,000 रुपए तय की गई है।

- नीलामी के लिए प्रॉपर्टी नंबर 168/312 और प्रॉपर्टी नंबर 16B/321 का रिजर्व प्राइस 98,75,000 रुपए रखा गया है।

- प्रॉपर्टी नंबर 168/288 का रिजर्व प्राइस 99,35,000 रुपए तय किया गया है।

- प्रॉपर्टी नंबर 168/312 और 16B/321के लिए बुकिंग अमाउंट 4,93,250 रुपए और 168/288 के लिए 4,96,250 रुपए का टोकन अमाउंट जमा करना होगा।

प्रॉपर्टी का एरिया, बुकिंग अमाउंट और कीमत-

प्रॉपर्टी नंबर - फ्लैट टाइप - क्षेत्रफल - संपत्ति की कीमत (₹) - रिजर्व प्राइस (₹) - पंजीकरण/टोकन अमाउंट (₹)

168/312 - MIG (2BHK) ग्राउंड - 131.675 वर्ग मीटर - 98,65,000 - 98,75,000 - 4,93,250

16B/321 - MIG (2BHK) ग्राउंड - 131.675 वर्ग मीटर - 98,65,000 - 98,75,000 - 4,93,250

168/288 - MIG (2BHK) ग्राउंड - 131.675 वर्ग मीटर - 99,25,000 - 99,35,000 - 4,96,250

ट्रांस हिंडन एरिया का अहम रिहायशी हब-

वसुंधरा योजना, गाजियाबाद ट्रांस हिंडन एरिया का एक प्रमुख रिहायशी हब है। यहां से ब्लू लाइन मेट्रो, नमो भारत (RRTS) और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) से सीधी कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के अन्य हिस्सों में आना-जाना काफी आसान हो जाता है।

वैशाली मेट्रो स्टेशन से बेहद करीब-

- वसुंधरा योजना गाजियाबाद वैशाली (ब्लू लाइन) मेट्रो स्टेशन (3-4 KM) से बेहद करीब है।

- नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद तक 5.2 किमी का नया ब्लू लाइन एक्सटेंशन भी प्रस्तावित है, जो RRTS से जुड़ेगा।

- RRTS का सहिबाबाद स्टेशन वसुंधरा के बिल्कुल करीब है, जिसमें वसुंधरा के निवासियों के लिए एक डेडिकेटेड एंट्री, एग्जिट गेट है।

- लोकेशन से आनंद विहार टर्मिनल 5 से 6 किमी दूर है. गाजियाबाद जंक्शन 6.5 किमी दूर है।

-यूपी गेट के रास्ते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NH-9) तक यहां से सीधी पहुंच है। हिंडन एलिवेटेड रोड (Hindon Elevated Road) के लिए कानावनी में नया क्लोवरलीफ इंटरचेंज भी प्रस्तावित है, इससे दिल्ली/यूपी गेट का सफर 10 मिनट से भी कम रह जाएगा।

ई-नीलामी से जुड़ी अहम तारीखें-

डीटेल्स - तारीख

रजिस्ट्रेशन और टोकन जमा करने की शुरुआत - 21 फरवरी 2026

रजिस्ट्रेशन और टोकन जमा करने की अंतिम तिथि - 12 मार्च 2026

ई-नीलामी की तारीख - 13 मार्च 2026

जैसा है, जहां है के आधार पर प्रॉपर्टी-

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के नियम 38 और 18(4) के तहत सभी प्रॉपर्टीज की नीलामी ‘जैसा है, जहां है’ के आधार पर की जाएगी। सबसे ऊंची बोली के बाद किसी भी प्रकार की स्थिति संबंधी शिकायत स्वीकार नहीं होगी। ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration for e-auction) 21 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन और टोकन अमाउंट जमा (token amount deposited) करने की अंतिम तारीख 12 मार्च 2026 है, जबकि ई-नीलामी 13 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। सभी MIG 2BHK फ्लैट्स अनरिजर्व्ड/जनरल वर्ग के लिए उपलब्ध हैं।