Sone Ka Rate : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जान लें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Price : सोने व चांदी की कीमतों में कई दिनों से हो रही रिकॉर्ड तोड़ बढौतरी के बाद आज गिरावट दर्ज की गई है। पिछले काफी दिनों से सोना महंगा होता जा रहा था। लेकिन अब मकर संक्रांति के एक दिन पहले सोना सस्ता (Gold Rate Down) हो गया है। इससे निवेशकों को झटका लगा है वहीं खरीदारों में खुशी का माहौल है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सही मौका हो सकता है। बाजार जानें से पहले आज का ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold Rate)। सोने व चांदी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। बीते कई दिनों से सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। लेकिन लंबे समय के बाद आज यानि 13 जनवरी 2026 को सोने चांदी का भाव (Chandi ka Bhav) में अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बड़ी गिरावट आई है। मकर संक्रांति के एक दिन पहले कीमतों में आई गिरावट निवेशकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
कल ही सोना चांदी की कीमतों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन आज कॉमेक्स पर सोना 4,603.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके अलावा चांदी का भाव (Silver Rate) आज 84.105 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX Gold Silver rate) पर सोमवार को सोने की कीमत 1,41,991 रुपये प्रति 10 ग्राम थी और चांदी का रेट 2,68,153 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
आज सोने व चांदी का ताजा भाव -
आज 13 जवरी को सोने और चांदी का भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोना और चांदी सस्ता होने के बाद अपने हाई रिकॉर्ड के करीब बनी हुई है। भारत में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Price Today) आज 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 1,30,310 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,06,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा चांदी की कीमतों की बात करें तो चांदी का भाव 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट -
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold rate) 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,30,460 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
मुंबई में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Mumbai Gold Rate) 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,06,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
भोपाल में आज 22 कैरेट सोना का भाव (Gold Rate) 1,30,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Chennai Gold Rate) 1,43,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,09,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने का दाम (Ahmedabad Gold Rate) 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,160 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।
सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान -
सोना- चांदी खरीदने से पहले सावधानी बरतना बहुत जरूरी है, क्योंकि आज सोने-चांदी के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। ऐसे में छोटी सी लापरवाही की वजह से मोटा नुकसान हो सकता है। सोना खरीदने से पहले BIS हॉलमार्क (BIS Hallmark), सोने की शुद्धता (कैरेट), वजन, और मेकिंग चार्ज (Gold making charges) ज़रूर जांचें, क्योंकि यही बातें शुद्धता और सही दाम तय करती हैं; हमेशा भरोसेमंद ज्वेलर से खरीदारी करें और पक्का बिल लें, ताकि धोखाधड़ी से बच सकें और निवेश सुरक्षित रहे।
