Sone Chandi ka Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिये अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बंपर तेजी पर ब्रेक लग गया है आज 7 मार्च 2026 को सोने चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका साबित हो सकता है लिए नीचे खबर में जानते हैं आज का लेटेस्ट प्राइस।
HR Breaking News - (Gold Price 2026)। देशभर में सोने और चांदी की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कई दिनों से लगातार दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की जा रही है, लेकिन आज 7 मार्च को सोने और चांदी में गिरावट (Sone Chandi ka rate) आई है। अमेरिकी इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में आज सोने और चांदी के रेट कम हुए हैं।
7 मार्च की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता (Gold Rate Down) होकर 1,61,270 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में सोने की कीमत 1,61,120 रुपए प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का रेट ₹1,100 कम होकर 1,64,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। कारोबारी द्वारा लगातार दूसरे दिन की गई मुनाफा वसूली के चलते सोने और चांदी के रेट कम हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा हुआ गोल्ड -
मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट की मांग बड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Gold Rate) 14.70 डॉलर यानी 0.29% बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति वर्ष पर जा पहुंचा है।
आज 7 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Sone ka Rate) में 24 कैरेट सोने का रेट 1,61,270 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,840 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।मुंबई चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Price Today) 1,47,290 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,120 प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price) 1,61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,47,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोने 24 कैरेट सोने
दिल्ली 147840 161270
मुंबई 147690 161120
अहमदाबाद 147740 161170
चेन्नई 147690 161120
कोलकाता 147690 161120
हैदराबाद 147690 161120
जयपुर 147840 161270
भोपाल 147740 161170
लखनऊ 147840 161270
चंडीगढ़ 147840 161270
28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव है, जब वह बिना शर्त सरेंडर करे। इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी।
7 मार्च को चांदी का रेट -
सोने के साथ साथ आज 7 मार्च की सुबह चांदी में भी गिरावट आई है। चांदी का रेट कम होकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Delhi Silver Rate) 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।
