home page

sone chandi ka rate : अचानक अर्स से फर्स पर आए सोने-चांदी के दाम, जान लें अपने शहर का रेट

Gold Rate Today : लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। आज एक बार फिर से इसकी कीमत कम हो गई है। लगातार गिर रही कीमत की वजह से जहां एक ओर निवेशकों की परेशानी बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। खबर के माध्यम से जानिये आज आपके शहर में सोने का क्या रेट है। 

 | 
sone chandi ka rate : अचानक अर्स से फर्स पर आए सोने-चांदी के दाम, जान लें अपने शहर का रेट 

HR Breaking News - (Sone Chandi ka Rate)। सोने की कीमतों में आज एक बार फिर से बड़ी गिरावट (GOld Rate Down) देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से आ रहे उछाल के बाद आज सोना मानो पानी की तरह सस्ता होता नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और डॉलर में मजबूती के प्रभाव से घरेलू बाजार में भी सोने के दामों पर दबाव पड़ता नजर आ रहा है। इस स्थिति में खरीदारों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि आज सोने के भाव में कितने रुपये की गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि आज सोने का क्या रेट चल रहा है।

 


आज इस रेट मिल रहा है सोना-

 

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में सोने की कीमत (Sone ka rate) में वीकली बेसिस पर गिरावट दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में लगभग 5060 रुपये की गिरावट आई है। साथ ही में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4650 रुपये नीचे आया है। आज 8 मार्च को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड (Delhi Gold Rate) 163800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में कीमत 163640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।


सराफा बाजार में सोने का दाम-

शुक्रवार, 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत (sone ka bhav) 1,100 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। साथ ही में कारोबारियों द्वारा लगातार दूसरे दिन की गई मुनाफासूली के चलते ऐसा देखने को मिल रहा है। हालांकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग में तेजी दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है।

दिल्ली में सोने की कीमत-

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (delhi gold rate) 163800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट का भाव 150150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का दाम-

फिलहाल के तौर पर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (sone ki kimat) 147690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 163640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत-

पुणे और बेंगलुरु इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (sone ka bhav) 163640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। साथ ही में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।


जानिये आपके शहर में क्या है दाम-

दिल्ली
22 कैरेट सोना - 150150
24 कैरेट सोना - 163800

मुंबई
22 कैरेट सोना - 150000
24 कैरेट सोना - 163640

अहमदाबाद
22 कैरेट सोना - 150050
24 कैरेट सोना - 163700

चेन्नई
22 कैरेट सोना - 150000
24 कैरेट सोना - 163640

कोलकाता
22 कैरेट सोना - 150000
24 कैरेट सोना - 163640

हैदराबाद
22 कैरेट सोना - 150000
24 कैरेट सोना - 163640

जयपुर
22 कैरेट सोना - 150150
24 कैरेट सोना - 163800

भोपाल
22 कैरेट सोना - 150050
24 कैरेट सोना - 163700

लखनऊ
22 कैरेट सोना - 150150
24 कैरेट सोना - 163800

चंडीगढ़
22 कैरेट सोना - 150150
24 कैरेट सोना - 163800


इस वजह से गिर रही है सोने चांदी की कीमत-

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक कर दी है। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिये हैं। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव होगा, जब वो बिना शर्त के सरेंडर कर देता है। इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप का चयन किया जाएगा।

चांदी का ये हैं रेट-

वहीं दूसरी कीमती धातु के बारे में बात करें तो आज चांदी की कीमत (chandi ka rate) में भी वीकली बेसिस पर गिरावट दर्ज की जा रही है। आज इसका भाव 10000 रुपये नीचे आ गिरा है। 8 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 285000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (silver rate today) 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।