home page

Gold And Silver Rate : क्यों बदल रहे सोने और चांदी के भाव, जाने असली कारण

Latest Gold And Silver Price : सोना और चांदी वह कीमती धातु है जिन्होनें आजकल बाजारों में काफी ज्यादा हलचल मचा रखी है। पिछलें एक से डेढ साल के बीच सोने और चांदी के भाव में काफी ज्यादा उछाल देखा गया है। सोने और चांदी की कीमतों में हुए इस बदलाव की वजह से खरीदार और निवेशक काफी ज्यादा डरे हुए है, क्योकि इनके भाव अकाल्पनिक रिकॉर्ड तोड़ रहे है। आइए खबर में आपको बताते है सोने और चांदी के भाव में बदलाव किस कारण से हो रहा है।
 | 
Gold And Silver Rate : क्यों बदल रहे सोने और चांदी के भाव, जाने असली कारण

HR Breaking News : (Gold And Silver Price Change) सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दिनों से काफी ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है। कभी-कभी सोने और चांदी के भाव में हल्की गिरावट देखी गई, लेकिन अब भी सोने और चांदी के भाव आम आदमी की पहुंच (Latest Gold And Silver Price) से ऊपर ही चल रहे हैं। साल 2024 की आखिर से ही सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी जा रही है। साल 2025 में भी सोने और चांदी के भाव ने सातवें आसमान के आंकड़े को छुआ है और अब 2026 में भी सोने और चांदी के भाव ने काफी उच्च स्तर को पार किया है। 


सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे इस बदलाव (Gold And Silver News) की वजह से मार्केट में काफी ज्यादा हलचल मची हुई है। इन दिनों हर किसी की नजरे सोने और चांदी के भाव पर टिकी हुई है क्योंकि पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों ने काफी ज्यादा बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं।


सोने और चांदी की कीमतों को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल चल रहे हैं। आइए खबर के माध्यम से आज आपको बता देते हैं कि सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव होने के पीछे क्या-क्या कारण है-

 


सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव होने के पीछे  कारण 


मांग में बढ़ोतरी और कमी


जब लोग ज्यादा मात्रा में सोना-चांदी (Demand Of Gold And Silver) खरीदते हैं (जैसे शादी या त्योहारों में), तो कीमतें बढ़ जाती हैं। जब लोग कम खरीदारी करते हैं (जैसे शादी/त्योहार का सीजन खत्म होने पर), तो कीमतें गिरने लगती हैं।


डॉलर और रुपया में कमजोरी/मजबूती


जब रुपया मजबूत होता है, तो विदेश से आने वाला सोना-चांदी (Silver Rates Update) सस्ता पड़ता है, जिससे कीमतें घटती हैं और जब रुपया कमजोर होता है और अगर डॉलर मजबूत होता है  तो भारत में सोना-चांदी महंगे हो जाते हैं क्योंकि इन्हें बाहर से आयात किया जाता है। 

 


अंतरराष्ट्रीय हालातों का भी असर


युद्ध, आर्थिक संकट या राजनीतिक तनाव के समय लोग सुरक्षित निवेश (Safe Investment) के रूप में सोना (Gold price change) खरीदते हैं, जिससे कीमत बढ़ती है। जब दुनिया में शांति और आर्थिक स्थिरता होती है, तो लोग सुरक्षित निवेश (सोना) छोड़कर अन्य जगह निवेश करते हैं तो सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी जा सकती है।
 

ब्याज दरों में बदलाव का असर


बैंकों की तरफ से मिलने वाले ब्याज का असर भी सोने और चांदी के भाव (Gold price increase) पर पड़ता है। जब बैंक ब्याज दरें कम कर देते हैं, तो लोग बैंक में पैसा रखने के बजाय सोना में निवेश करना ज्यादा सही समझते है, लेकिन जब बैंक ब्याज दरें बढ़ा देते है तो लोग सोने की बजाय बैंक में पैसा रखना पसंद करते हैं।