home page

MCX पर भी तोड़े सोने ने रिकॉर्ड, इतनी हो गई 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

MCX Gold Rates : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। अब MCX पर भी सेाने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अब MCX पर भी सोने (MCX Gold Rates ) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि MCX पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत क्या चल रही है।
 | 
MCX पर भी तोड़े सोने ने रिकॉर्ड, इतनी हो गई 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

HR Breaking News (MCX Gold) अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है और इस त्योहारी सीजन और दिवाली पर लोग सोना खरीदना बेहद शुभ मानता है, लेकिन बढ़ती कीमतों के बाद अब यह आम भारतीयों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। अब सर्राफा बाजार के साथ ही MCX पर भी सोने की कीमतों (Gold price on MCX ) में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी देखी गई है। 

 

 

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना


घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में इजाफा देखने को मिल रहा है। आज 15 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0।52 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ ही 1,26,915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। एमसीएक्स सोना 126985 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इससे पहले सोने ने 1,27,500 के हाई लेवल को टच किया था। 


MCX पर क्या चल रहे सोने-चांदी के रेट


आज 15 अक्टूबर को बुधवार के कारोबारी दिन एमसीएक्स पर चांदी के रेट में उछाल आया है। MCX पर 5 दिसम्बर को एक्सपायरी वाली चांदी (Silver Prices) 1,59,800 रुपए प्रति किलो की रेट पर खुली है। चांदी 1,61,418 रुपए के अपने हाई लेवल तक पहुंच गया था। अब तक एमसीएक्स चांदी का भाव 1,60,642 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) में यह उछाल वैश्विक स्तर पर चल रही आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता के चलते देखा जा रहा है। वहीं, चांदी की वैश्विक स्तर पर कमी होने और इसकी लगातार मांग बढ़ने से चांदी के रेट में भी उछाल देखा जा रहा है। 

जानिए अन्य शहरों में क्या चल रहे दाम


दिल्ली में सोने के दाम  (Gold rates in Delhi)


24 कैरेट में सोने के भाव  1,29,040 रुपए 
22 कैरेट में सोने के भाव 1,18,300 रुपए 
18 कैरेट में सोने के भाव 97,120 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (Gold rates in Mumbai)


24 कैरेट में सोने के भाव 1,28,890 रुपए 
22 कैरेट में सोने के भाव  1,18,150 रुपए 
18 कैरेट में सोने के भाव  96,970 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (Gold Rate in Chennai)


24 कैरेट में सोने के भाव 1,29,380 रुपए 
22 कैरेट में सोने के भाव  1,18,600 रुपए 
18 कैरेट में सोने के भाव  98,000 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (Gold Rate in Kolkata)


24 कैरेट में सोने के भाव  1,28,890 रुपए 
22 कैरेट में सोने के भाव  1,18,510 रुपए 
18 कैरेट में सोने के भाव  96,970 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम   (Gold Rate in Ahmedabad)


24 कैरेट में सोने के भाव 1,28,940 रुपए 
22 कैरेट में सोने के भाव  1,18,200 रुपए 
18 कैरेट में सोने के भाव 97,020 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (Gold Rate in Lucknow)


24 कैरेट में सोने के भाव 1,28,040 रुपए 
22 कैरेट में सोने के भाव  1,18,300 रुपए 
18 कैरेट में सोने के भाव  97,120 रुपए