hrbreakingnews.com

Sone Chandi ka live Rate : सोना चांदी महंगा, देखें अपने शहर के रेट

Sone Chandi ka live Rate : देशभर में सोने-चांदी की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आए दिन कीमती धातुओं के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी अचानक सोने-चांदी में तेजी देखने को मिलती है तो अगले ही पल रेट गिर जाते हैं। आज 1 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी में तगड़ा उछाल आया है। चलिए नीचे खबर में जानती हैं। देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी का लेटेस्ट रेट -

 
Sone Chandi ka live Rate : सोना चांदी महंगा, देखें अपने शहर के रेट

HR Breaking News - सोने और चांदी में पिछले कई दिनों से लगातार जारी गिरावट के बाद अब एक बार फिर से जोरदार तेजी आई है। आज 1 अक्टूबर 2026 को दोनों कीमती धातुओं में उछाल देखने को मिला है। सोना (sone ka bhav) 1800 रुपए और चांदी 2700 रुपए महंगी हो गई है। 

MCX पर सोने और चांदी का लाइव रेट - 


MCX पर शाम 7:50 पर सोने का लाइव रेट 1,47,914 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसमें 1.23% यानी 1800 रुपए की तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर आज सोने ने एक 1,48,106 रुपए का हाई बनाया है। वही 1,46,934 का लॉ बनाया है। 1 अक्टूबर 2026 (1 October 2026 gold rate) को सुबह एमसीएक्स पर सोना 1,46,950 पर ओपन हुआ था, जबकि 30 सितंबर 2026 को 1,46,117 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।


चांदी की कीमतों (Silver live rate) की बात करें तो इसमें सोने से ज्यादा तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर 7:50 पर चांदी का लाइव रेट 2,26,432 रुपए प्रति किलोग्राम है, इसमें आज 1.22% यानी 2726 की तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी (aaj chandi ka bhav) ने आज 2,26,896 का हाई बनाया है और 224014 रुपए का लॉ बनाया है। वहीं आज सुबह MXC पर चांदी 2,26,534 रुपए पर ओपन हुई थी, जबकि 30 सितंबर को 2,23,706 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।


केरल में सोने का ताजा भाव -


आज केरल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,36,800 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि 18 कैरेट सोना 1,11,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


हैदराबाद में गोल्ड का रेट - 


आज हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,49,240 रुपये 10 ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने का रेट 1,11,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में सोने की कीमत - 


बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का रेट 1,49,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट की कीमत 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट की कीमत 1,11,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता में आज सोने का भाव - 


आज कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,11,930 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।


पुणे में आज सोने का रेट -


आज पुणे में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,36,850 रुपये है वहीं 18 कैरेट सोने का ताजा भाव 1,11,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज चेन्नई में सोने की कीमत 

आज चेन्नई में 24 कैरेट (Gold Rate Today in Chennai) एक ग्राम सोने की कीमत 14924 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 13680 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 11450 रुपये है।


चांदी का ताजा भाव - (chandi ka bhav)


 पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में आज 100 ग्राम चांदी की कीमत 23,500 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत (silver latest rate) 2,35,000 रुपये किलोग्राम है।


इस वजह से होगा सोने की कीमतों में बदलाव - 


सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, महंगाई, डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव जैसे वजहों से प्रभावित होती हैं। इसके अलावा बाजार की मांग भी सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं।