home page

Gold Price : 5 साल (2030) में इतने में मिलेगा 10 ग्राम सोना, चौंक जाएंगे रेट जानकर

Gold Peridiction 2030 : सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने ने 2025 और 2026 में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। सोने की कीमतों में इतनी ज्यादा तेजी देखने को मिली है कि आज आम आदमी के लिए एक तोला गोल्ड खरीदना भी मुश्किल हो गया है। इस समय निवेशकों और खरीदारों के मन में एक ही सवाल है कि अगले 5 साल में सोना कितना महंगा होगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं। 

 | 
Gold Price : 5 साल (2030) में इतने में मिलेगा 10 ग्राम सोना, चौंक जाएंगे रेट जानकर 

HR Breaking News - (Gold price forecast)। देशभर में सोने की बढ़ती कीमतों ने तहलका मचा दिया है। आए दिन रिकॉर्ड तोड़ तेजी के चलते सोना 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंचा है। पिछले 1 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2025 में सोने का रेट 75,000 प्रति 10 ग्राम था। बीते 13 से 14 महीने में सोने का रेट डबल हो गया है। 

फरवरी 2026 की शुरुआत में आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद सोना (Sone ki Kimat) 20 से 25,000 रुपए सस्ता हुआ है, लेकिन अब एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेशक और खरीदार यह अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले 5 साल यानी 2030 तक सोने की कीमत कहां पहुंच जाएगी। दरअसल जानकारी के लिए बता दें कि कई बड़े-बड़े एक्सपर्ट ने भी 2030 तक सोने के रेट कहां पहुंचेंगे। इसको लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। 


आज सोने का ताजा भाव - 

सबसे पहले जान लेते हैं आज यानी 5 मार्च 2026 को सोने की कीमत (Gold Rate Today) क्या है आज एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसमें कल के मुकाबले 2 से ₹3,000 की गिरावट दर्ज की गई है।

कमोडिटी एक्सपर्ट भी सोने को लेकर फिलहाल बुलिश हैं। उनका कहना है कि सोने को सपोर्ट देने वाले फैक्टर मौजूद हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने की कीमतों (Gold Rate) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि जिस रफ्तार का दावा एस्ट्रोलॉजर ने किया है वह एक्सपर्ट के अनुमान से भी कहीं ज्यादा है। 

2030 में क्या होगा सोने का रेट - 

सोने की कीमतों (Gold Rate 2030) को लेकर एक्सपर्ट डॉ. वाई राखी ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि अगले 5 साल बाद यानी 2030 तक सोने का रेट 1,60,000 रुपए से बढ़कर ₹5,00,000 प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचेगी। एक पॉडकास्ट में जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि अगले 5 साल बाद सोने की कीमत कहां पहुंच जाएगी, तो उन्होंने कहा कि सोना (sone ka rate) अगले 5 सालों में ₹5,00,000 के उच्च स्तर पर जा पहुंचेगा।

 ऐसा नहीं है कि अगले 5 सालों तक लगातार सोने के रेट बढ़ते ही जाएंगे। इस दौरान बीच-बीच में गिरावट भी देखने को मिलेगी जिस तरह पिछले कुछ सालों में साल दर साल रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है। इस तरह आने वाले कई सालों तक ऐसी ही तेजी बने रहने का अनुमान है। 


शेयर मार्केट में भी होगा बड़ा बदलाव - 


एक्सपर्ट डॉ. वाई राखी ने शेयर बाजार को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है उनके अनुसार, शेयर मार्केट (Share Market) में बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। भारत के साथ ही अमेरिका मार्केट में भी यही स्थिति बनी रहेगी। एक्सपर्ट का कहना है कि क्रिप्टो करंसी को लेकर वाद विवाद देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कुछ नए कानून भी सोने और चांदी की कीमतों पर असर डालेंगे।

 इस समय ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध और राजनीतिक तनाव की वजह से सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate hike) को सपोर्ट मिल रहा है। अगर यह तनाव आगे भी ऐसे ही जारी रहता है तो कीमतों में अनुमानित बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।