Gold Price : सोने के दामों में बड़ी गिरावट, दिसंबर 2026 तक यह होगी कीमत
HR Breaking News : (Gold Silver Rate Today) पिछले कई दिनों से सोने और चांदी दोनों धातुओं की कीमतों में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। साल 2025 में सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी दिखाई है। सोने के बढ़ रहे भाव को देख आम आदमी इसकी खरीदारी करने में अपने पैर पीछे कर रहा है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में आई इस चमक को देखकर हर किसी के मन में सवाल चल रहा है की इस साल के अंत तक सोने का भाव कितने हो जाएंगे.... चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई वह जानकारी जिसमें बताया गया है कि दिसंबर 2026 तक सोने के भाव (Gold Prices In December 2026) कहां तक पहुंच जाएंगे।
सोना आजकल तगड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। सोने के दामों में लगातार आ रहे उतार चढ़ाव सोने के भविष्य (Gold Price In Future) के बारे में सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते है कि सोने के दाम आने वाले समय में कितने रहेंगे और सोने के दामों को आगे क्या चीजें प्रभावित करेंगी।
आज के सोने के ताजा दाम
आज 4 जनवरी 2026 को भारत के प्रमुख शहरों (Today Gold Rates) में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम) अलग-अलग हैं-
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 1,35,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,24,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 1,36,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,24,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
-चेन्नई में 24 कैरेट सोने के दाम 1,36,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,25,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
-बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने के दाम 1,36,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव (Latest Gold Price) कई कारकों पर निर्भर करता है। जैसे-वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
दिसंबर 2026 तक सोने के भाव को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना ?
साल 2025 में सोने के भाव ने रिकॉर्ड तोड़ तेजी (Gold Price Hike) दिखाई है। साल 2026 की शुरुआत में भी शुद्ध सोने के भाव 1,35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहे हैं।
2026 की शुरुआत में चल रहे सोने के इन भाव को देख एक्सपर्ट्स (Gold Experts) की तरफ से कई तरह के अंदाजे लगाए जा रहे हैं। एक्सप्रेस कामना है कि जिस तरह सोने के भाव अब बढ़ोतरी के रास्ते पर है तो साल के अंत तक सोने की कीमतें लगभग 1,86,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकती है। एक्सप्रेस का कहना है कि 2026 के अंत में त्यौहारी सीजन के दौरान सोने के भाव में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है।
