home page

Gold price : सोने की कीमतों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आने वाले दिनों में बढ़ेंगे दाम

Gold price forecast :सोने की कीमतों में नए साल की शुरुआत से ही गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं अब सोने की कीमतों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि एक्सपर्ट्स ने बताया है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों (Gold price hike) में और भी तेजी दर्ज की जा सकती है। खबर के माध्यम से जानिये आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी तेजी दर्ज की जा सकती है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Gold price : सोने की कीमतों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आने वाले दिनों में बढ़ेंगे दाम

HR Breaking News (Gold price) सोने की कीमतों को लेकर निवेशकों और खरीदारों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर (Gold price Hike Latest Update) की चाल और घरेलू मांग के चलते गोल्ड की कीमतें फिर से ऊपर जाने के संकेत दे रही हैं, ऐसे में सोना खरीदने या निवेश करने वालों के लिए यह खबर बेहद अहम मानी जा रही है।

 

 

 

निवेशकों और खरीदारों के लिए बड़ा अपडेट 

 

सोने की कीमतों को लेकर निवेशकों और खरीदारों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। बता दें कि मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी तेजी दर्ज (Gold Price Hike) की जा सकती है। इसके साथ साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर की चाल और घरेलू मांग के चलते सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखा जा सकता है। ऐसे में ये सोना खरीदारों के लिए एक बड़ी खबर बनकर सामने आ सकती है।

सोने की कीमतों में नहीं थम रहा तेजी का दौर 

सोने की कीमतों में तेजी का दौर अब भी समाप्त नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में सोना बड़ी छलांग लगा सकता है। गोल्ड और सिल्वर दोनों ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस साल भी दोनों के अपनी स्पीड को बरकरार (Gold price Forecast) रखने के उम्मीद लगाई जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिलहाल जो उथल-पुथल देखने को मिल रही है वो सोने-चांदी में तेजी के लिए अनुकूल माहौल बनकर सामने आ सकता है। ऐसे में कमोडिटी एक्स्पर्ट्स ने बताया है कि दोनों धातुओं की चमक में निखार जारी रहेगा।

एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी

एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोने की कीमतों में तेजी (Gold price Hike reason) आने की उम्मीद आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने वाली है। HSBC ने बताया है कि 2026 के पहले छह महीनों में ही सोने की कीमत 5000 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े को क्रोस कर सकती है।

फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,471 डॉलर प्रति औंस के आसपास (Gold price in Dollar) कारोबार कर रही है। इसका ये मतलब है कि आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है कि सोने की कीमतों में पिछले साल दिखाई दिया मोमेंटम 2026 में भी जारी रहने वाला है। हालांकि, कुछ गिरावट भी देखी जा सकती है।

सोने चांदी की कीमतों में आई तेजी

सोने की कीमतों में ये रैली सेफ-हेवन फ्लो और रिस्क-ऑफ पोजीशनिंग के मजबूत मिश्रण से चलती नजर आ रही है। कमजोर अमेरिकी डॉलर, पॉलिसी में अनिश्चितता और बढ़ते फिस्कल घाटे (खासकर अमेरिका में) को लेकर चिंता निवेशकों (Gold Investment Tips) को गोल्ड खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

इसके साथ साथ भू-राजनीतिक जोखिम भी सोने को मजबूती मिल रही है। यूक्रेन में चल रहे संघर्ष, मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिका-चीन की प्रतिद्वंद्विता और वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से बुलियन मार्केट (Gold Price in bullion market) को सपोर्ट मिल रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी और खबरें मिलती हैं, तो गोल्ड-सिल्वर प्राइस अधिक तेजी से चढ़ सकते हैं।

निवेशकों को मिलेगा बेहतरीन मौका

केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी से भी कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। चीन जैसे देश फिर से अपना गोल्ड (Gold Rate) भंडार भरने में लगे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने बताया है कि 2022 और 2024 के बीच हुई खरीदारी की तुलना में इस साल का आंकड़ा कुछ कम ही रहा है। क्योंकि ऊंची कीमतों से खरीदारी की इच्छा अक्सर कम हो जाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशनल चुनौतियों (Gold Rate Hike reason) के बावजूद 2026-27 में सोने की खदानों से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ, रीसाइक्लिंग में भी तेजी दर्ज की जा सकती है। यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि अगर गोल्ड उत्पादन में तेजी दर्ज की जाती है तो फिर आगे कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है। ये सोने में निवेश (Gold Investment) करने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।

फिलहाल इस रेट मिल रहा है सोना

आज यानी 9 जनवरी को भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। MCX (Multi Commodity Exchange) पर 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 1,38,419 रुपए की कीमत पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम के हिसाब से 2,48,447 रुपए पर कारोबार कर रही है। गोल्ड-सिल्वर ने इस साल कुछ गोते भी लगाए हैं। हालांकि इनका आउटफुल पॉजिटिव बना हुआ है। चांदी (Silver Price Today) के बढ़ते यूज और चीन द्वारा निर्यात को सीमित करने की कोशिशों के चलते कीमतों में उछाल की उम्मीद अभी भी बरकरार है।