home page

Gold price down : औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, आई तगड़ी गिरावट, 5276 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा

Gold price down : सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना 5276 रुपये प्रति दस ग्राम गिर गया है। सोने की कीमतों में गिरावट से आम आदमी को फायदा पहुंचा है। जबकि निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। आइए जानते हैं सोने के दाम क्या चल रहे हैं। 

 | 
Gold price down : औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, आई तगड़ी गिरावट, 5276 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा

HR Breaking News (Gold price down) डॉलर में मजबूती और ट्रेजेरी यील्ड में बढ़ोतरी के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स पर भी अब सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है।

 

 

इसकी वजह से सोने के दाम धड़ाम से गिर गए हैं। अब तक हुई सोने में गिरावट को लेकर की गई भविष्यवाणियां सच होती नजर आ रही हैं। सोने के दाम बड़ी तेजी से गिरते नजर आ रहे हैं। 

गिरावट का सिलसिला जारी 
 

सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कई दिनों से सोने में गिरावट (gold price) दर्ज की जा रही है। पहले सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे, परंतु अब पिछले काफी समय से सोना अपने हाई पर जाने के बाद लगातार गिरावट का शिकार हो रहा है। सोने में गिरावट के कारण निवेशकों की परेशानी भी बढ़ रही है। 


सोने ने दिया तगड़ा रिटर्न 
 

सोने ने इस साल तगड़ा रिटर्न दिया है। सोने के दाम लगातार बढ़ने से सोना (gold rate) 35% तक का रिटर्न दे चुका है। जब सभी बाजार डूब रहे थे उस समय सोने ने निवेशकों को बहुत सहारा दिया है, लेकिन अब बाजार फिर से हरियाली पर हैं और निवेशक फिर से सोने की ओर आकर्षित नहीं हो रहे हैं। 

इस कारण गिर रहे हैं सोने के दाम 
 

सोने के दाम गई गिरने के पीछे कई कारण हैं, डॉलर की मजबूती के कारण भी सोना गिरा (gold price down) है। जबकि ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी भी हुई है, जिससे सोने की दाम कम हुए हैं। वहीं अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स (tax) को लेकर फैसला आ गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से कोपर इंपोर्ट पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा (gold tarif) की गई है। वहीं सेमीकंडक्टर और फार्मा सेक्टर पर भी जल्द नया टैरिफ घोषित किया जा सकता है। बावजूद इसके बाजारों में ज्यादा हलचल नहीं है।

अगले सप्ताह में क्या रहेंगे दाम
 

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट के अनुसार सोने (gold) के लिए 3,300-3,278 डॉलर पर सपोर्ट बन रहा है। वहीं, 3,330-3,360 डॉलर प्रति औंस पर रजिस्टेंस है। आज के कारोबार के लिए 37.00-37.30 डॉलर औंस रजिस्ट्रेंस दर्ज किया गया है। 

एमसीएक्स पर क्या रहेंगे दाम
 

वहीं, एमसीएक्स (MCX Gold rate) पर अगले सप्ताह 96,000 से  95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर सपोर्ट बना हुआ है। वहीं, इसमें 96,850 से 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रजिस्टेंस बना है।   


एमसीएक्स पर क्या चल रहे हैं सोने के दाम 
 

एमसीएक्स पर सोने की कीमत (sone ke daam) 3:57 पर 95,969 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। कल के मुकाबले सोने के दामों (gold price) में 503 रुपए की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं आज की लोएस्ट रेंज 95,802 रुपए दर्ज की गई है जोकि 16 जून को अपने हाई के 5276 रुपए प्रति 10 ग्राम कम है। 16 जून को सोने की कीमत 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। 

सराफा बाजार में सोने की कीमत
 

सराफा बाजार में भी सोने की कीमतें गिरावट (gold rate down) पर दर्ज की जा रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 98330 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 90150 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज हुई है।

मुंबई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोना 98080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने के भाव (gold rate) पूरे 90000 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।

News Hub