Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में आई तगड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में 10 ग्राम का ताजा रेट
HR Breaking News : (Latest Gold Silver Price) फरवरी का आधे से ज्यादा महीना समाप्त हो गया है और सोने चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। शादी ब्याह के इस सीजन में सोने की कीमतों में अचानक गिरावट से सोना खरीदारों को राहत मिली है। अगर आप भी सोने चांदी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि सोने और चांदी कीमतों में आज 18 फरवरी के दिन कितना बदलाव हुआ है।
सोने और चांदी की कीमतों (Latest Gold Price) ने इन दिनों मार्केट में हलचल मचा रखी है। पिछले दिनों सोने और चांदी के भाव इतनी ज्यादा बढ़ गए थे कि निवेशक काफी खुश हो रहे थे वहीं खरीदार इनसे दूर भाग रहे थे। 29 जनवरी को कीमतों में आई गिरावट के बाद अब सोने और चांदी के भाव दोबारा उपर की तरफ जाने लगे है। आइए खबर में जानते है आज के चांदी और सोने के ताजा भाव।
आज MCX पर सोने और चांदी के ताजा भाव
MCX पर आज चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव (Latest gold and silver prices) हुआ है। चांदी की कीमतों की बात की जाएं तो MCX पर फिलहाल चांदी के भाव 2,36,500 रुपये प्रति किलाग्राम चल रहे है, वहीं सोने के भाव की बात करे तो फिलहाल MCX पर सोने की कीमत 1,52,860 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना चांदी की कीमतों (gold silver rate) में आई गिरावट के बाद खरीदारों की संख्या तो बढ़ी है लेकिन अब खरीदारी सीमित हो गई है। अगर आप शादी के लिए सोने और चांदी की खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो इसके गिरने का इंतजार न करें। आप इसे तुरंत खरीद लें। क्योकि जनवरी महीनें के हिसाब से कीमतें अब काफी ज्यादा नीचें (gold and silver prices) आ चुकी है और कीमतों में अचानक आई इस गिरावट की वजह से कुछ भी कह पाना मुश्किल है की अब भाव उपर जाएंगे या नीचे।
