home page

Gold Price : सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इतने का हुआ 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price : दिसंबर के महीने में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बीते महीने की गिरावट के बाद एक बार फिर सोना 1.28 लाख के पार पहुंच गया है। अब सोने की इन बढ़ती कीमतों के चलते आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold-Silver Prices) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के भाव क्या चल रहे हैं। 

 | 
Gold Price : सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इतने का हुआ 10 ग्राम गोल्ड  

HR Breaking News (Gold Price) बीते कुछ सालों में सोने की कीमतों में बढ़ती तेजी के चलते सोने ने नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना लिया है। बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद अब एक बार फिर सोना-चांदी ने रफ्तार भरी है। आज 2 दिसंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही गोल्ड-सिल्वर (Gold Silver Price) में तूफानी तेजी देखने को मिली है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं। 

 

 

दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने के भाव 


राजधानी दिल्‍ली की बात करें तो यहां पर चांदी का भाव (Silver Rates) 1,88,000 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है। दिल्ली की तरह की कोलकाता में भी यही भाव चल रहे हैं। वहीं, हैदराबाद और केरल में चांदी का भाव 1,96,000 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है। वहीं, राजधानी दिल्ली के सर्राफा मार्केट में शुद्ध सोने का भाव 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव  (22 carat gold rate) 1,17,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा  है।सोने का भाव 1।28 लाख रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया है।

MCX पर सोने-चांदी का रेट


MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव (MCX Gold Rate for 10 grams) 1,27,427 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अब तक सोने ने 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड बनाया है और 1,27,593 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 1 किलो चांदी का भाव (Chandi Ke Rates) 1,74,701 रुपये पर बिक रहा है, जिसमे गिरावट देखी गई है। अब तक चांदी ने 1,74,250 का लो रिकॉर्ड बनाया है और चांदी की कीमतों ने 1,76,198 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है।


कितने बढ़े सोने-चांदी के दाम 


बीते 24 घंटे में चांदी का दाम (silver PRices) 10,821 रुपये बढ़कर 1,75,180 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है, जो कि पहले 1,64,359 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ  था। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 2,209 रुपये बढ़कर 1,28,800 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो पहले 1,26,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।


ठीक ऐसे ही 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) बढ़कर 1,17,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो पहले 1,15,957 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई थी। ऐसे ही  18 कैरेट सोने का दाम 94,943 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 96,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

MCX पर क्या चल रहे सोने-चांदी के भाव 


वायदा बाजार में लगातार सोने-चांदी में बढ़त देखी जा रही है। MCX की बात करें तो MCX पर सोने (MCX Gold Prices) के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट के भाव में 1.06 प्रतिशत की तेजी आई है, जिसके बाद ये बढ़कर 1,30,874 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के 5 मार्च, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट के भाव (Silver Prices) में 1.84 प्रतिशत की बढ़त आई है, जिसके बाद ये बढ़कर 1,78,200 रुपये हो गई है। बीते दिनेां सोने की कीमत 0.62 प्रतिशत बढ़कर 4,281 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है और चांदी की कीमत 0.75 प्रतिशत इजाफे के साथ 57.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्यों बढ़ रहा चांदी में निवेश


एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी की कीमतें (Chandi Ke Rates) ऑल-टाइम हाई पर पहुंच रही है, जिसकी वजह वैश्विक स्तर पर आपूर्ति का कम होना है। अभी वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल, ऑटोमोटिव जैसे कार्यों में बड़े स्तर पर चांदी का इस्तेमाल किया जा रहा है और साथ ही इन्वेस्टमेंट के चलते भी चांदी की मांग बढ़ रही है। इन सभी कारकों ने आपूर्ति पर दबाव डाल दिया है।