Gold Price : एक ही दिन में 1200 रुपये उछला सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड
HR Breaking News (Gold Price) मार्च का पहला हफ्ता बीत गया है और पहले हफ्ते में ही सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। हर दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आज 6 मार्च को एक ही दिन में सोने की कीमतों में 1200 रुपये का उछाल आया है। आइए खबर में जानते हैं कि सोने (Gold Price Updates) की कीमतों में इस तेजी के बाद 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
mcx पर सोने-चांदी के भाव
mcx पर 24 कैरेट सोने के भाव में 1,200 रुपये की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमतों में 6,000 रुपये से ज्यादा की तेजी आ गई है। सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते सुरक्षित इन्वेस्टमेंट की मांग बढ़ने से आई है। इसके साथ ही कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।
इसके साथ ही अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव में 1,207 रुपये की बढ़त हुई है, जिसके बाद भाव 1,60,880 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही चांदी प्रति किलोग्राम 5,703 रुपये की तेजी के साथ 2,67,894 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। शुरुआती कारोबार में सोना (Gold Silver Price 6 March 2026) 1,60,710 रुपये पर कारोबार कर रहा था और चांदी 2,67,123 रुपये तक आ गई थी।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold prices in international market) में तेजी का सिलसिला जारी रहा है। स्पॉट गोल्ड तकरीबन 1 प्रतिशत बढ़कर 5,124.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमतों (spot silver prices) में 1.7 प्रतिशत तेजी के साथ 83.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि इस सप्ताह सोने में लगभग 3 प्रतिशत की नरमी देखी गई है।
क्यों बढ़े सोने-चांदी के भाव
एक्सपर्ट का कहना है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते इन्वेस्टर्स सुरक्षित एसेट की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में भी नरमी देखने को मिली है। इस वजह से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में तेजी आई है।
किन महानगरों में क्या चल रहे भाव
दिल्ली (Delhi gold price)
24 कैरेट सोने का भाव 1,63,030 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,49,450 रुपये
मुंबई (Mumbai gold price)
24 कैरेट सोने का भाव 1,67,620 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,54,630 रुपये
चेन्नई (Chennai gold price)
24 कैरेट सोने का भाव 1,63,200 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,49,600 रुपये
हैदराबाद (hyderabad gold price)
24 कैरेट सोने का भाव 1,60,869 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव ,47,463 रुपये
