Gold Price : होली के बाद फिर महंगा हुआ सोना चांदी, अब इतने का मिलेगा एक तोला
HR Breaking News (Gold Price ) होली के बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। हालांकि इस तेजी के बाद भी सोना चांदी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से नीचे ट्रेड कर रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट (Gold Silver Price hike ) क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने का भाव
क्रिप्टो बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में तेजी देखने को मिली है। कमोडिटी मार्केट में तेजी तो आ गई है, लेकिन अभी भी चांदी की कीमतों में तो 1,50,000 रुपये से भी ज्यादा का अंतर है।
MCX पर सोने का भाव (Gold Rate on MCX) 1,62,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 2,69,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते दिनों सोने की कीमत 1,61,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई थी और चांदी की कीमत 2,66,150 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई थी। आज 5 मार्च को कॉमेक्स पर गोल्ड रेट $5,181.60 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और सिल्वर रेट $85.200 प्रति औंस हो गया।
कब बना सोने-चांदी का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड
इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) ने 29 जनवरी 2026 को ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। उस समय में सोना 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था और चांदी 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। यानि देखा जाए तो अभी भी सोने का भाव (Sone Ka Bhav) ऐतिहासिक रिकॉर्ड से 17,445 रुपये प्रति दस ग्राम नीचे है। वहीं, चांदी का भाव भी 1,50,105 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे बना हुआ है।
दिल्ली समेत अन्य शहरों में गोल्ड के भाव
दिल्ली (Delhi gold rates)
22 कैरेट सोने के रेट- 1,50,940 रुपये
18 कैरेट सोने के रेट- 1,23,520 रुपये
मुंबई (mumbai gold rates)
24 कैरेट सोने के रेट-1,63,530 रुपये
22 कैरेट सोने के रेट-1,49,900 रुपये
18 कैरेट सोने के रेट-1,22,650 रुपये
चेन्नई (Chennai Gold rates)
24 कैरेट सोने के रेट-1,64,950 रुपये
22 कैरेट सोने के रेट-1,51,200 रुपये
18 कैरेट सोने के रेट-1,30,390 रुपये
कोलकाता (kolkata gold rates)
24 कैरेट सोने के रेट-1,63,530 रुपये
22 कैरेट सोने के रेट-1,49,900 रुपये
चांदी के लेटेस्ट रेट
रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज 1 किलो चांदी की कीमत (price of 1 kg silver) 2,85,000 रुपये और चेन्नई में 2,95,000 रुपये पर बेची जा रही है।
