Gold Price : 4 हफ्तों में इतना महंगा हुआ सोना, जानिये आगे कितने बढ़ेंगे दाम

HR Breaking News - (Gold Price Today)। सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से उछाल देखा जा रहा है। महज चार सप्ताह में ही सोने की कीमतों में बंपर तेजी देखी जा रही है। लगातार बढ़ रहे सोने की कीमतों की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी (Gold buying tips) करने का प्लान कर रहे हैं। उनके लिए सोने की खरीदी करना परेशानी भरा मौका हो सकता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
सोने की कीमतों में आई चमक-
सोने की कीमतों में लगातार चमक देखी जा रही हैं। सोने की कीमत (Gold Price Hike) 4 हफ्तों की ऊंचाई के करीब कायम है। COMEX पर सोने की कीमत 3400 डॉलर के पार पहुंच गई है। MCX पर भी सोने का दाम 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कायम है। ग्लोबल (Gold Price in Global market) अनिश्चितता से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। बाजार को 2025 में दो कटौतियों की संभावना है। कमजोर डॉलर से भी सोने की कीमतों को सहारा दिया जा रहा है। 99 के नीचे डॉलर इंडेक्स का रेट कायम है।
सोने की कीमतों में उछाल आने की वजह-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार की नजर ट्रंप के फैसले पर बनी हुई है। डॉलर (Gold Price In Dollar) की कमजोरी भी सोने को सहारा दे ही है। चीन हर महीने 40 टन सोना खरीद रहा है। बाजार में लैक ऑफ ट्रस्ट को बढ़ा रहा है।
सभी चीजें सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रही हैं। यूएस (Gold Price in US) के प्रस्तावित सेक्शन 899 के प्रावधानों पर भी बाजार में असमंजस है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रूस-यूक्रेन के बीच तनाव गहराने से भी दाम बढ़ रहे हैं। अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ वॉर भी सोने को सहारा दे रहा है।
आने वाले समय में इस भाव पर मिल सकता है सोना-
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जब तक ट्रंप हैं तब तक बाजार में मुश्किल है। कीमतों (Gold Price hike reason) में स्थिरता आने पर सोने के दाम गिरेंगे। सोने का भाव 3500 डॉलर तक भी पहुंच सकता है। इसके अलावा सोने की कीमतों में इससे भी ज्यादा तेजी देखी जा सकती है।
कीमती धातुओं की बिक्री में भी आई तेजी-
बाजार में रत्नों, हीरो की बिक्री 3-4 गुना तक बढ़ गई है। भारतीय बाजारों में सोने के गहनों की बिक्री घटी है। मई के रिटेल बिक्री के आंकड़े बहुत खराब रहे हैं। सोने के दाम (sone ki kemat) चढ़ने से हीरे की बिक्री 25 फीसदी तक बढ़ गई है। इसकी वजह से भी कीमती धातुओं की कीमतों में भी तेजी देखी जा सकती है।