home page

Gold Price : अचानक 1,180 रुपए टूटा सोना, जान लें आपने शहर का ताजा भाव

Gold Rate today : सोने में बेहिसाब बढ़ौतरी के बाद अब गिरावट देखने को मिली है। सोने में अचानक 1100 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। सोने की कीमतों में आई कमी से खरीदारों को राहत मिली है। वहीं, सोना निवेशकों (gold investment) को तगड़ा झटका लगा है। सोना सस्ता होने से निवेशक अपना पैसा विड्रॉल कर रहे हैं इससे यह अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम और गिर सकते है। 

 | 
Gold Price : अचानक 1,180 रुपए टूटा सोना, जान लें आपने शहर का ताजा भाव 

HR Breaking News - (Latest GoldPrice)। देशभर में सोने व चांदी की  कीमतों में उठक पटक देखने को मिल रही है। जनवरी 2025 से सोने के भाव रिकॉर्ड तेजी आई है। जनवरी में 75 हजार रुपये तोले (10 gram gold price) मिलने वाला सोना अब 1 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। 


इस साल में अबतक सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सोने में पिछले कई दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब इसमें गिरावट (sone ki kemat) आई है आज राजधानी भोपाल के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में 1,180 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है वहीं, अगर चांदी की बात करें तो 1,280 रुपए गिरी है। 


भोपाल में सोने का ताजा रेट - 

आज: 89,054 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 90, 136 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में 24 कैरेटे सोने का भाव - 

आज: 97,150 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 98,330 रुपए प्रति 10 ग्राम


भोपाल चांदी लेटेस्ट प्राइस  - 

आज: 105,310 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 106,590 रुपए प्रति किलो

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट


देशभर में पिछले काफी समय से सोने की कीमतों (Gold price hike) में उछाल देखा जा रहा है। कई दिनों से ऊपर चढ़ रही सोने की कीमतों में अब लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद सोने की कीमत में 1070 रुपए की गिरावट देखी गई है। इस दौरान आज येलो मेटल (Gold rate today) कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी देखी जा रही है। 

जानिये आपके शहर में सोने के दाम-


शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली        91,090        99,360
चेन्नई        90,940        99,210
मुंबई        90,940        99,210
कोलकाता    90,940        99,210
जयपुर        91,090        99,360
नोएडा        91,090        99,360
गाजियाबाद     91,090        99,360
लखनऊ        91,090        99,360
बंगलुरु        90,940        99,210
पटना        90,940        99,210

 

भारत में इस रेट मिल रहा है चांदी-


आज : 105,390 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन : 106,710 रुपए/किलो


इस तरह करें सोने की शुद्धता की जांच-


अगर आप सोने के गहनों की खरीदी (Gold Buying Tips) करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कभी भी क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही गहनों की खरीदी करें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी होती है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS Hallmark) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान में रखकर ही सोने की खरीदी करनी चाहिए। अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच (Gold purity test) परख कर ही खरीदी करें।