home page

Gold Rate : सोने में ऐतिहासिक गिरावट, चंद घंटों में 3,678 रुपये गिरे दाम, इतने का रह गया 10 ग्राम सोना

Gold Rate :सोने के दामों में बढ़ौतरी के बाद अचानक से बड़ी गिरावट आई। सोने में आई गिरावट ने सोने के निवेशकों को परेशान कर दिया है। वहीं, आम ग्राहक सोने के दाम गिरने से खुश हैं। सोने के दामों में अचानक से 3,678 रुपये की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 

 | 
Gold Rate : सोने में ऐतिहासिक गिरावट, चंद घंटों में 3,678 रुपये गिरे दाम, इतने का रह गया 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 12 मई को सोना लुढ़क गया है। जिस हिसाब से सोने के दाम धड़ाम हुए हैं, उससे आम ग्राहक खुश है। सोना फिर आम आदमी के बजट में आ रहा है। सोने के दाम गिरने से निवेशकों की टेंशन बढ़ गई है। 

 

 

एक लाख की ओर जाता सोना मुड़कर वापस आया
 

सोने के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे थे, माना जा रहा था कि सोना फिर से एक लाख के पार चला जाएगा। लेकिन सोना फिर से वापस आ गया है। बता दें कि 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में सोना एक लाख के आंकड़े को क्रॉस कर गया था। वहीं, अब सोना फिर से एक लाख के करीब (Gold Rate) जा रहा था। एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 पर चला गया था। 

निवेशकों का बढ़ा सोने में रुझान
 

देश में सोने की खरीदारी का ट्रेंड चेंज देखने को मिला है। सोने (Gold Rate) में ज्वेलरी के खरीदार काफी कम हुए हैं। आभूषण खरीद में 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि खरीद 25 प्रतिशत कम हुई है। वहीं, सोने में निवेश करने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। सोने में निवेशक 7 प्रतिशत 2025 की पहली तिमाही में बढ़े हैं। ऐसा 10 साल में पहली बार हुआ है। 

सोने के दामो में आ रहा उतार चढ़ाव
 

बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल था, जिस कारण निवेशक सोने की ओर जा रहे थे और सोने की मांग बढ़ने से दाम भी बढ़ रहे थे। परंतु, अब मार्केट के हालात सुधरने लगे हैं। ट्रंप के टैरिफ वॉर में भी नरमी दिखी है, जिस कारण सोने के दाम (Gold Rate) काफी कम हो रहे हैं, क्योंकि निवेशकों का बाजार में विश्वास बढ़ना शुरू हुआ है। 

जानिए कैरेट का मतलब

सोना उसकी प्योरिटी के हिसाब से बिकता है। प्योर सोना 24 कैरेट की कैटेगरी में आता है। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट का सोना भी काफी प्रचलित है। 24 कैरेट में 99 फीसदी सोना मिला होता है। जिसकी वजह से ये काफी लचीला होता है। इसका इस्तेमाल गहना बनाने में नहीं किया जा सकता। इसलिए गहने 22 कैरेट सोने के बनते हैं। इसमें 90 फीसदी सोना होता है। बाकी इसमें एलोयज होते हैं। 18 कैरेट सोना सस्ता होता है। इसमें गोल्ड की मात्रा कम होती है। 


कितने चल रहे हैं 10 ग्राम सोने के दाम
 

सोने के दाम एमसीएक्स पर चंद घंटों में ही काफी गिर गए हैं। ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Rate)92840 रुपये चल रहा है। यह भाव 12 मई को स्टेंडर्ड टाइम 13:42 बजे का है।  वहीं, सोमवार को सोना 95,500 रुपये पर ओपन हुआ था। जबकि शुक्रवार को सोना 96,518 पर बंद हुआ था। इससे अब सोने के दाम 3,678 रुपये, यानी -3.81% गिर चुके हैं। वहीं, आज आज में सोना गिरकर 92543 के लो पर जा चुका है। वहीं, जिस रेट पर सोना खुला था, आज का वहीं हाईएस्ट रहा है। यानीक 95500 रुपये प्रति दस ग्राम।