home page

Gold Price : त्योहारी सीजन में सोने में तगड़ी गिरावट, कीमत जानकर चमक उठे खरीदारों के चेहरे

Gold Price Today : देश में त्योहारों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई शुभ अवसर पर सोने व चांदी की खरीद करना चाहता है। इस दौरान सभी की निगाहें सोने व चांदी की कीमतों पर टिकी हुई हैं। इस बीच आज यानी 13 अक्टूबर को एक बार फिर सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है।
 | 
Gold Price : त्योहारी सीजन में सोने में तगड़ी गिरावट, कीमत जानकर चमक उठे खरीदारों के चेहरे

HR Breaking News : (gold and silver prices)देश में इस साल सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इस साल में सोने की कीमतों ने कई बार कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पहली बार हुआ है कि इस साल में सोने की कीमतों (Gold Price) ने प्रति 10 ग्राम पर 1 लाख रुपये से अधिक का रेट पार किया है। हालांकि अब देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है और शादियों का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों (Gold Rate In festive season) से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आज यानी 13 अक्टूबर को सोने व चांदी की कीमतों में जो बदलाव आया है उससे आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिल सकती है।  


देश में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में जल्द ही धनतेरस का त्योहार (Dhanteras festival) भी आने वाला है। ऐसे में आज यानी 13 अक्टूबर को देश में सोने की कीमतों (Gold Rate) में एक बार फिर काफी कटौती हुई है। ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों के लिए कुछ राहत भरा समय आ गया है। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन है जब सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी के रेट भी कम हुए हैं।  

 


जानें राजधानी में आज क्या रहे सोने के दाम


देश भर में आज सोने व चांदी की कीमतों (gold and silver prices) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की तो आज यानी 13 अक्टूबर को यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 1,14,790 प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में आज यानी 13 अक्टूबर को 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 1,25,070 प्रति 10 ग्राम रहे हैं।  

 

जानें आज के चांदी के भाव 


घरेलू बाजार में आज सोने के साथ-साथ चांदी का करोबार (silver prices) भी मंद रहा है। आज यानी 13 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट हुई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को चांदी के रिटेल दाम 1,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहे हैं। वहीं, कुछ दिन पहले यह कीमत 1,86,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। ऐसे में कुछ ही दिनों में चांदी की कीमतों में 6,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 

जानें महानगरों में सोने के रेट 


देश के अलग-अलग शहरों में आज यानी 13 अक्टूबर को सोने व चांदी की अलग-अलग कीमते (Gold Price Today) रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,220 रुपये प्रति10 ग्राम और 22 कैरेट  सोने के रेट 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, गुलाबी नगरी जयपुर में 24 कैरेट सोने के रेट 1,23,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 1,13,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने के दाम 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 


देश की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट  सोने के रेट 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 
उत्तर प्रदेश (Gold Rate in Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में आज यानी 13 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के रेट 1,23,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 1,13,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने के रेट 1,23,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 1,13,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे हैं।

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के रेट 1,25,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 1,14,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, भोपाल में सोने के यही रेट हैं। 

 


जानें क्यों कम हो रहे हैं सोने-चांदी के दाम


सामान्यता धनतेरस व दिवाली जैसे त्योहारी समय में सोने व चांदी की कीमतों (Gold and silver prices hike) में बढ़त दर्ज की जाती है। हालांकि इस बार बाजार में माहौल कुछ अलग दिखाई दे रहा है। इस बार घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो परिस्थितियां चल रही है उनके प्रभाव से वर्तमान में कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। 


मौजूदा समय में डॉलर इंडेक्स में तेजी का असर भी सोने व चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है।  अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों पर द दबाव बढ़ा है।


वहीं, फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों का भी नकारात्मक प्रभाव सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। अमेरिका में ऊंची ब्याज दरें बनाए रखने की ओर जो संकेत चल रहे हैं, उसके चलते सोने में निवेश में कटौती हुई है।  

वहीं, अगर हम बात करें घरेलू बाजार की तो यहां पर आसमान छूती कीमतों के चलते खुदरा स्तर पर सोने व चांदी की खरीदारी में कमी आई है।


इसके अलावा आयात और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुपये की जो स्थिति है उसका असर भी सोने व चांदी की कीमतों पर हो रहा है।  

क्या कहते हैं सर्राफा व्यापारी


देश में अलग-अलग कारणों का प्रभाव सोने व चांदी की कीमतों (gold and silver prices) पर पड़ रहा है। वैसे भी कुछ समय से सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच सराफा कारोबारी सन्नी सैनी का कहना है कि जो वर्तमान परिस्थितिया हैं ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि धनतेरस और दिवाली से पहले घरेलू बाजार में एक बार फिर से सोने की मांग बढ़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो आगामी दिनों में एक बार फिर से सोने व चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।