home page

Gold Price : हाईलेवल पर पहुंचे सोने के रेट, जानिये किस रेट मिल रहा है गोल्ड

Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साल की शुरुआत से ही दोनों कीमती (Gold silver price) धातुओं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। अब आम आदमी के लिए 10 ग्राम सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। आज एक अक्टूबर 2025 को सोने में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

 | 
Gold Price : हाईलेवल पर पहुंचे सोने के रेट, जानिये किस रेट मिल रहा है गोल्ड

HR Breaking news - (Gold price update) सोने और चांदी के रेट लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दोनों ही कीमती धातुओं के रेट नए स्तर पर जा पहुंचे हैं लेकिन मंगलवार को सोने और चांदी में गिरावट (Silver price fall) देखने को मिली थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोना घटकर 1,15,349 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो यह 1,42,434 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है।


सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत-

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक आज दिल्ली के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों अपने नया रिकॉर्ड बनाया था। सोना (Sone ka bhav) महंगा होकर 1,20,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। चांदी का रेट 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया है।


देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी का रेट -

आज मुंबई में सोना 1,17,340 रुपये प्रति 10 ग्राम (Mumbai Gold rate) पर मिल रहा है। वहीं, चांदी 1,43,440 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रही है। 

आज दिल्ली में सोने का भाव 1,17,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी 1,43,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रही है।

आज कोलकाता में सोना 1,16,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। यहां चांदी का रेट 1,42,750 रुपये प्रति किलोग्राम है।

आज बेंगलुरु में सोना (Sone ki kemat) 1,17,280 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां चांदी का भाव 1,43,450 रुपये प्रति किलोग्राम है।

आज हैदराबाद में सोना 1,17,630 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां चांदी का रेट 1,43,860 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

आज चेन्नई में सोना 1,17,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। यहां चांदी (Silver price toay) का भाव 1,44,050 रुपये प्रति किलोग्राम है।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम-

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना 0.46 प्रतिशत या 17.70 की बढ़त के साथ 3890.90 डॉलर प्रति औंस (Gold price in Ounce) पर ट्रेड कर रहा है। वहीं गोल्ड स्पोर्ट 0.09 प्रतिशत या 3.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3862.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत-

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1 पॉइंट 26 प्रतिशत या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47.23 डॉलर (Silver price in dollar) प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। वहीं सिल्वर स्पॉट 0.78 प्रतिशत या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।