Gold Price : यहां सोने के दामों दूसरे दिन फिर तगड़ी बढ़ौतरी, फिर से 1 लाख के बेहद करीब आया गोल्ड
Gold Price : सोने के दाम उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। अलग अलग जगह सोने के दामों के अलग अलग ट्रेंड दिख रहे हैं। सोने के दाम कहीं गिर रहे हैं तो कहीं बढ़ रहे हैं। अब सोना 1 लाख से नीचे आने के बाद फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं सोने के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स-

HR Breaking News (Gold Price) अलग-अलग प्लेटफार्म पर सोने के दाम अलग चल रहे हैं। सराफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट तर्ज की गई है तो एमसीएक्स पर सोने के दाम बेहिसाब बढ़ रहे हैं। एमसीएक्स पर सोमवार को भी तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और मंगलवार को फिर से सोने के दाम और ज्यादा बढ़ गए हैं।
35% का रिटर्न दे चुका सोना
लगातार सोने के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। सोने ने इस साल 35% तक का रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में सोने के दाम (Gold Price) 76 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास थे, लेकिन 22 अप्रैल को सोना सराफा बाजार में एक लाख को क्रॉस कर गया था। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 100000 के लगभग आ गई थी।
वहीं, इसके बाद जून में सोने के दामों ने तेजी पकड़ी और सराफा बाजार और एमसीएक्स दोनों जगह सोने के दाम 100000 से बहुत ऊपर चले गए। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 101078 रुपए तक पहुंच गई। कुल मिलाकर सोने ने साल के आधे में ही 35% तक का रिटर्न दिया।
फिर देखने को मिली तगड़ी गिरावट
सोने के दाम 16 जून को अपने हाई स्तर पर थे। इसके बाद सोने में गिरावट (Gold Price) का दौर देखने को मिला। सोना कुछ ही दिन के अंदर गिरकर 94951 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। यह एमसीएक्स पर अगस्त के एक्सपायरी वाले गोल्ड की कीमत है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
एमसीएक्स पर सोने की कीमत 97111 रुपये प्रति दग ग्राम चल रही है। यह कल के मुकाबले 1,036 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊपर है। सोने के दाम 1.08% बढ़ गए हैं। 2 बजकर 17 मिनट पर सोने के ये दाम चल रहे हैं।
वहीं आज सोना 97203 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा चुका है। वहीं सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 97500 रुपये प्रति दस ग्राम तक चल रही है।
आगे क्या रहेगी सोने की स्थिति
सोने की स्थिति पूरी तरह से परिस्थितियों पर निर्भर करती है। फिलहाल सोने के दाम गिरावट के संकेत ज्यादातर निवेशक और एक्सपर्ट दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमत (Gold Price) आगे डबल डिजिट में मुनाफा देती नहीं दिख रही हैं।
इसकी वजह से निवेशक सोने से दूर हो रहे हैं और सोने के दाम भविष्य में और अधिक गिर सकते हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म के लिए कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सोना मुनाफा ही देगा।