home page

Gold Price : सोने की कीमतों में आई मामूली तेजी, जानिए 10 ग्राम के ताजा रेट

Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में उठक-पटक का दौर जारी है। अब बीते दिनों की गिरावट के बाद एक ही दिन में सोने की कीमतों  (Gold Price Updates) में मामूली तेजी देखी गई है। अगर आप भी इन दिनों गोल्ड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में 10 ग्राम के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।
 | 
Gold Price : सोने की कीमतों में आई मामूली तेजी, जानिए 10 ग्राम के ताजा रेट

HR Breaking News (Gold Price) बीते कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां बीते दिनों सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली थी और आज 18 मार्च को  सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सोने के लेटेस्ट रेट (Gold Silver Price) क्या चल रहे हैं।

 

क्यों बढ़े सोने-चांदी के दाम 


दरअसल, आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जो तनाव चल रहा है,  उसके चलते कमोडिटी मार्केट (Gold Silver Price Today ) में बड़ी तेजी की जगह गिरावट देखने को मिल रही है। आज 18 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर चांदी की कीमत (silver price on comex) 80 डॉलर प्रति औंस के नीचे ट्रेड कर रही है।  बीते दिनों कॉमेक्स और एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज चांदी में गिरावट और सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली है।

 

कॉमेक्स पर सोने का भाव 


आज 18 मार्च को कॉमेक्स पर सोने का भाव (Comex gold rate) 0.17 प्रतिशत की बढ़त के बाद  $5,016.90 प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, आज चांदी का भाव $79.465 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। यानि आज सोने की कीमत में तेजी और चांदी की कीमत (price of silver) में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते दिनों घरेलू कमोडिटी मार्केट में सोने की कीमत बढ़त के बाद 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था और चांदी का भाव 2,55,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

एक्सर्ट ने दी सोने से जुड़ी जानकारी


बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में आ रही तेजी और डॉलर इंडेक्स के मजबूती के चलते इन्वेस्टर्स की सेफ हेवन एसिड की पसंद में भी बदलाव आ रहा है और मामूली तेजी आते ही मार्केट में मुनाफा वसूली दिख रही है।
भले ही अभी सर्राफा बाजार में काफी वोलैटिलिटी दिखाई दे रही हो, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी समय में सोने की कीमत (Sone Ke Rate) में तकरीबन 7 गुना और चांदी और बिटकॉइन की कीमत में बड़ी तेजी देखी जा सकती है। उनका कहना है कि बाजार में अब जल्द ही सोना चांदी और बिटकॉइन की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिलने वाला है। साथ ही कई अन्य जानकार भी तेजी की उम्मीद जता रहे हैं।