home page

Gold Rate : सोने में ऐतिहासिक तेजी, 18,668 रुपये बढ़े 10 ग्राम गोल्ड के दाम

Gold Rate Updates : भले ही सोने की कीमतों में गिरावट  देखने को मिल रही है, लेकिन फिर भी सोने की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी का दौर जारी है। इस  रिकॉर्डतोड़ बढ़ौतरी के बाद सोने की कीमतों  में अब तक 18,668 रुपये तक का उछाल आया है। अगर आप भी आज 29 मई को सोना (Gold Rate Updates ) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि 10 ग्राम गोल्ड के दाम क्या चल रहे हैं।

 | 
Gold Rate : सोने में ऐतिहासिक तेजी, 18,668 रुपये बढ़े 10 ग्राम गोल्ड के दाम

HR Breaking News (Gold Rate) सोने की कीमतों में हर दिन बदलाव होता है। सोने की कीमतें हर दिन घटती बढ़ती रहती है। हालांकि आज 29 मई को सोने के दाम में गिरावट है, लेकिन फिर भी सोने की कीमतों  में ऐतिहासिक तेजी देखी गई है।

 

 

हालांकि सोना (Sone ka bhav) खरीदना आने वाले समय में निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि अभी सर्राफा बाजार में 10 ग्राम गोल्ड के दाम क्या चल रहे हैं।

क्या चल रहे सोने-चांदी के रेट


इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewelers Association) के आंकड़ों के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम (24 carat gold price) में 870 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद ये 94,830 रुपए पर आ गया है। जबकि बीते दिन इसके रेट 95,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

अगर बात करें चांदी की तो  आज चांदी के भाव में उछाल आया है। आज एक ही दिन में चांदी के दाम 218 रुपए बढ़े हैं, जिसके बाद ये बढ़कर 97,664 रुपए पर बिक  रही है।

जबकि बीते दिन चांदी (Silver Prices)97,446 रुपए किलो थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 रुपये और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपये का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।


इन महानगरों में सोने की कीमत
 

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Prices) 89,100 रुपए दर्ज की गई और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत की बात करें तो आज इसक रेट 97,190 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Rates) की बात करें तो आज यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,950 रुपए दर्ज की गई और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,040 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

जानिए अन्य शहरों में गोल्ड के रेट
 

कोलकाता (Kolkata Gold Rates) में आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 88,950 रुपए दर्ज की गई है और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 97,040 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

इसके साथ ही चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,950 रुपए पर ट्रेड कर रही है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,040 रुपए है। भोपाल (Bhopal Gold Prices)में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई  और 24 कैरेट सोने की कीमत 97,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। 

अब तक कितना महंगा हुआ सोना
 

अगर आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक इस साल सोना (Sone ke rate)18,668 रुपए महंगा हो चुका है। यानी 1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए था, जो अब तक 18,668 रुपए बढ़कर 94,830 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें चांदी की तो चांदी का भाव (Silver Latest Rate) भी जनवरी तक 86,017 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे थे, जो 11,647 रुपए बढ़कर 97,664 रुपए पर बिक रही है। बीते वर्ष यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप जब भी सोना खरीद रहे हैं तो हमेश सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें । सर्टिफाइड गोल्ड यानी हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (bureau of indian standard) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड में ही निवेश करें। बता दें कि सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है।

इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID भी कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक AZ4524 कुछ इस तरह होता है- । हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking) के जरिए आप आसानी से सोने के कैरेट का पता लगा सकते है।
 

News Hub