Gold Price : जुलाई 2026 तक इतनी हो जाएगी 10 ग्राम सोने की कीमत
Gold Price : सोने के दामों में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। इस साल सोने ने लगातार नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सोने की कीमत प्रति दिन ही बदल रही है। वैसे तो सोना हमेशा ही घटता बढ़ता है, परंतु, 2025 में सोने ने अलग ही रिकॉर्ड कायम किए हैं। सोने के दाम इस साल 35 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

HR Breaking News (Gold rate prediction) सोने के दामों में एक बार फिर से बदलाव आया है। सोने की कीमत काफी बदल गई है। साल की शुरुआत में सोना 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, यह अब 1 लाख को क्रॉस कर चुका है। सोने के दाम इस साल 35 प्रतिशत तक बढ़े हैं।
सोने के दामों में बदलाव का कारण
सोने के दाम (Gold Price Hike) बदलने का कारण भी सामने आया है। सोने के दामों में इतनी बढ़ौतरी अमेरिका की ओर से उठाए गए कदमों के कारण आई है।
अमेरिका ने भारत सहित तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का एलान किया तो शेयर बाजारों में गिरावट शुरू हो गई।
यहां अपनी पूंजी को ढूबने से बचाने के लिए निवेशकों ने सेफ हेवन मानते हुए सोने में निवेश (gold investment) करना शुरू कर दिया। सोने में निवेश बढ़ने लगा तो सोने की मांग बढ़ी और सोने के दाम भी निरंतर बढ़ते चले गए।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
देशभर में आज 14 जुलाई को 24 कैरेट गोल्ड का भाव (24 carat gold price) 99,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 91,550 रुपये हो गया है।
वहीं, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold rate)74,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कुछ सालों के दौरान गोल्ड निवेश के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन गया है।
पिछले कुछ महीनों में गोल्ड के दाम आसमान छू चुके हैं और 1 लाख रुपये तक पहुंच गए थे, लेकिन अब इसके भाव 1 लाख से नीचे आ गए हैं।
जानें एक तोले सोने के दाम
वहीं, जयपुर सर्राफा मार्केट में शुद्ध सोने के भाव (Jaipur gold price) में लगातार 3 दिन के इजाफे के बाद आज इसके भावों पर ब्रेक लगा है। आज जयपुर में शुद्ध सोने का भाव 100,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) 93,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
आने वाले दिनों में क्या रहेगी सोने की चाल
सोने के दामों में एक बार फिर से गिरावट आने वाली है। सोने की कीमत (gold rate) काफी तेजी से गिरने वाली है। सिटी रिसर्च के अनुसार सोने के दाम गिरकर 77 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक चले जाएंगे। सिटी रिसर्च का मानना है कि भविष्य में सोने के दामों को प्रभावित करने वाले कारक बदल जाएंगे।