home page

Gold Price Today : सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, एक्सपर्ट ने बताया आगे कितना महंगा होगा गोल्ड

Gold Rate Today : सोने के भाव में जिस गति से उतार चढ़ाव चल रहा है, उस हिसाब आने वाले समय में सोने की कीमतों का अंदाजा लगाना अब मुश्किल होता जा रहा है। कभी सोने के दाम (gold rate 15 march)  अचानक हाई लेवल पर पहुंच जाते हैं तो कभी धड़ाम से औंधे मुंह जमीन पर आ गिरते हैं। आज फिर सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। सोने के भाव (sone ka aaj ka bhav)  में हर दिन हो रही इस उठापटक को लेकर एक्सपर्ट्स ने भी अपनी राय दी है। आइये एक्सपर्ट्स के अुनसार जानते हैं  आने वाले समय में कहां तक पहुंच जाएंगे सोने के दाम। 

 | 
Gold Price Today : सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, एक्सपर्ट ने बताया आगे कितना महंगा होगा गोल्ड

HR Breaking News - (gold rate hike)। इस समय सोने की कीमतों में आया बदलाव हर किसी को चौंका रहा है। कुछ दिन पहले गिरावट में चल रहे सोने के रेट अब फिर हाई हो गए हैं। वहीं चांदी भी कम नहीं है, अब 1 किलो चांदी के रेट (sona chandi ki kimat) 1 लाख से पार हो गए हैं। अब खरीददार इस असमंजस में हैं कि सोना खरीदने के लिए इसके सस्ता होने का इंतजार किया जाए या फिर यही समय सोना खरीदने (gold buying tips) के लिए उपयुक्त है।


 अगर आप सोने के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां पर सोने के रेट की भावी स्थिति पर दी गई एक्सपर्ट की राय से सोने में निवेश का सही निर्णय ले सकते हैं। खबर में एक्सपर्ट के अनुसार जानिये कहां तक पहुंचेंगे सोने के दाम।

आज सोना-चांदी का ताजा भाव-

देश के अधिकतर शहरों में आज सोने का भाव (gold price today) उछला है। वहीं चांदी भी प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1 लाख से पार हो गई है। 15 मार्च को सोना ऊंची छलांग लगाते हुए एक तोले के हिसाब से करीब 1 हजार रपये तक महंगा हो गया है। जल्द ही सोने की कीमत 90 हजार (gold silver rate today) से पार हो सकती है। आज 15 मार्च को 22 कैरेट सोने की कीमत औसत रूप से 82,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। 


वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव (sona chandi ka aaj ka bhav) औसतन 89,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। देश के महानगरों में सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव आया है। आज चांदी के दाम (sona chandi ka taja bhav) भी उछले हैं, इसका रेट 1,03,104 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। 

महानगरों में सोने का भाव-

महानगर    22 कैरेट सोना     24 कैरेट सोना
दिल्ली        82,462        89,943
चेन्नई        82,314        89,795
मुंबई        82,316        87,997
कोलकाता    82,319        87,998
नोट - सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं।

ऐसे प्रभावित होती हैं सोना-चांदी की कीमतें-

देश में सोने की कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association)की ओर से तय किए जाते हैं। ये पूरे देश में मान्य होती हैं, लेकिन  अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, जीएसटी (GST) और डालर व रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव के कारण सोने की कीमत बदलती रहती हैं।

गहनों पर मेकिंग चार्ज लगने के कारण सोने के दामों (gold rate)  में राज्य अनुसार कुछ न कुछ फर्क आ जाता है। आजकल सोने में निवेश को एफडी की तरह सुरक्षित निवेश माना जाने लगा है। भारत में शादी और त्योहारों पर सोना-चांदी (sona chandi ke daam) की मांग बढ़ जाती है, जिससे इनकी कीमतें प्रभावित होती हैं।

सोने के दाम बढ़ने का यह भी है कारण-

खासकर सोने की बात करें तो इसकी कीमत (gold silver latest price) बढ़ने का एक खास कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने मांग बढ़ना है। जब अमेरिकी मुद्रास्फीति में गिरावट होती है तो लोग सोने में निवेश (gold investment) करना अधिक सुरक्षित समझते हैं। अमेरिकी बाजार का असर भारत में सोने की कीमतों पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ता है। यही कारण है कि जब भी अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आती है तो सोने में निवेश बढ़ता है। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं सोने की कीमत (gold rate hike) को प्रभावित करती हैं। अमेरिका में उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI)  निवेशकों को उनकी निवेश रणनीति अपनाने के लिए प्रेरित करती है। फिलहाल सोने की कीमत हाई लेवल पर हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स- 

सोने के भाव (latest gold price) को लेकर सोने के भाव से जुड़े जानकारों व विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के दाम (sona ka bhav) आने वाले समय में ऑल टाइम हाई के आंकड़े को भी पार कर सकते हैं। मार्च अंत तक ये और ज्यादा बढ़ेंगे। अगर पूरे साल की बात करें तो दिसंबर तक ये 1 लाख प्रति तोला के हिसाब से ट्रेड करते दिखाई दे सकते हैं। आगे के हिसाब से रेट का अनुमान लगाएं तो इस समय सोना (gold rate today) खरीदना सही हो सकता है, क्योंकि आगे ये और महंगे रेट में मिलेगा। बाकी सर्राफा बाजार के अपडेट रेट जानकार ही सोना खरीदना बेहतर रहेगा।