home page

Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी के गिरे दाम, चेक करें नए रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें ताज़ा रेट्स पर टिक गई हैं। वहीं चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में हलचल बनी हुई है। अगर आप आज सोना (gold prices) या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नए रेट जरूर चेक कर लें-

 | 
Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी के गिरे दाम, चेक करें नए रेट

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Rate Today) सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और 26 फरवरी की सुबह इसमें एक और उछाल दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत (latest gold price) 1,000 रुपये यानी करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।

मजबूत वैश्विक रुख और सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की खरीदारी जारी रहने से सोने में बढ़त ​दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सोने का हाजिर भाव 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ प्रमुख शहरों के गोल्ड रेट-

 दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 162050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 वर्तमान में मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price in Bangalore) 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर - 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) - 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली - 148560 - 162050

मुंबई - 148410 - 161900

अहमदाबाद - 148460 - 161950

चेन्नई - 148410 - 161900

कोलकाता - 148410 - 161900

हैदराबाद - 148410 - 161900

जयपुर - 148560 - 162050

भोपाल - 148460 - 161950

लखनऊ - 148560 - 162050

चंडीगढ़ - 148560 - 162050

चांदी की कीमत (Silver Price)-

सोने के उलट दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 26 फरवरी की सुबह गिरावट (silver price fall) देखने को मिली। दिल्ली में चांदी का भाव घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे एक दिन पहले सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Silver price in the bullion market) 5,900 रुपये यानी करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को भी पार कर चुकी थी।