Gold Price Today : आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ सोना, जानिये 22 और 24 कैरेट सोने के रेट
Gold Rate Today : आज नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है, इसके साथ ही सोने ने भी भी नया रिकॉर्ड बनाया है। नवरात्रों में सोना महंगा हुआ है। अब सोने के दाम (gold price latest) आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। चांदी का भाव (silver rate today) भी पिछले कई दिनों से रॉकेट की रफ्तार पर है। इस समय सोना चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो चांदी सहित जानिये 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव खबर में।
HR Breaking News : (gold rate hike)। सोने के दाम इन दिनों ऊंची छलांग लगा रहे हैं। हर दिन सोने के भाव में बढ़ौतरी देखी जा रही है। इस साल के शुरू से ही सोने के दामों (sona chandi ka bhav) में उछाल देखा जा रहा है। चांदी भी सर्राफा बाजार के अधिकतर कारोबारी दिनों में 1 लाख से ऊपर ही ट्रेंड करती दिखाई दी है।
अब सोना-चांदी के दाम (gold silver price today) हर किसी को हैरान कर रहे हैं। नवरात्रों के बाद ब्याह शादी का सीजन शुरू होगा, जिस कारण सोने की कीमत और अधिक बढ़ेगी। फिलहाल सोना-चांदी के दाम (sona chandi ke daam) बढ़ौतरी के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। आइये जानते हैं किस शहर में क्या हो गए हैं सोना-चांदी के भाव।
सोने-चांदी का ताजा भाव-
आज मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 84,412 रुपये (22 carat gold price) प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 24 कैरेट सोने के रेट 92,072 रुपये (24 carat gold price) प्रति तोला के हिसाब से ट्रेड कर रहे हैं। एक ही दिन में आज 1 अप्रैल को सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम पर 900 रुपये की तेजी आई है।
1 किलो चांदी का भाव (silver rate today) इस समय 1,03,900 रुपये चल रहा है। अधिकतर शहरों में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 84 हजार से ऊपर और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 92 हजार रुपये से ऊपर बिक रहा है। सोने-चांदी की कीमत (sone chandi ki kimat) में अब हर रोज बदलाव नजर आ रहा है।
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 84,412 92,072
चेन्नई 84,261 91,921
मुंबई 84,263 91,921
कोलकाता84,262 91,922
नोट- सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं।
सोने में लगातार बढ़ौतरी के कारण-
सोने का भाव (sone ka bhav) पिछले कई दिनों से बढ़ता ही जा रहा है। इसमें कभी कबार गिरावट कम अनुपात में आती है और बढ़ौतरी औसत रूप से अधिक होती है। इसलिए कुछ दिन बाद रेट इतने हाई हो जाते हैं कि इसे खरीदना भी मुश्किल हो जाता है।
देश व विश्व में हालात अस्थिर होते हैं, तो लोग सुरक्षित निवेश का विकल्प सोने को मानते हुए इसमें निवेश (gold investment) करने लगते हैं। विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की अधिक खरीददारी भी सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। इसे कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इन्हीं कारणों से अब सोने का भाव (gold price 1 april) हाई लेवल पर है।
ऐसे आता है सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव-
सोने के रेट (gold rate today 1 april 2025) कई कारणों से बदलते रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और कीमतों में उतार चढ़ाव आने पर घरेलू स्तर भी सोने की कीमतों (sone ki kimat) में बदलाव आ जाता है। सरकार की नीतियां, GST (GST on gold), मेकिंग चार्ज, डालर की कीमतों में उतार चढ़ाव आदि के कारण भी सोने के रेट बदलते रहते हैं। ब्याह-शादी और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने के कारण भी इसकी कीमतें बदलती हैं।
