Gold price update: पिछले साल के आखिरी वाले भाव पर आया सोना
HR Breaking News (Gold price update) अब कुछ ही दिनों में धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। इन शुभ मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इससे पहले ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने केा मिली है। त्योहारी सीजन में सोना बीते वर्ष के आखिरी वाले भाव पर आ गया है। अगर आप भी सोने (Gold price News) की खरीददारी के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए खबर में जानते हैं कि 10 ग्राम सोना कितने में मिल रहा है।
दिसंबर से अब तक सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना 137524 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी (Silver Rate Price) 1372 सस्ती होकर 179972 प्रति किलो पर बंद हुई है। बीते वर्ष के आखिर में 24 कैरेट सोना 133195 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 29 जनवरी को 175340 के रिकॉर्ड स्तर पर था। अब देखें तो उस बढ़त में केवल 4329 बचे हैं। यानी 31 दिसंबर से अब तक सोने का भाव कम होकर 3 प्रतिशत रह गए हैं।
प्रति किलो चांदी के रेट
चांदी (Chandi ke Rate) में इससे बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दिसंबर से जनवरी तक 149568 बढ़त हुई थी, लेकिन अब साल की शुरुआती भाव से 22 प्रतिशत तक सस्ती है। बीते कारोबारी दिन से सोना 1.81% गिरा है और चांदी 0.76% गिरी है। अक्टूबर में भाव में 5.30% की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, चांदी में 17.73 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली थी। जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से सोना (Sone Ka Taja Bhav) अब तक 21.57% नीचे आ गया है और चांदी 52.64% नीचे आई है।
कैलेंडर साल में इतना बढ़ा सोना
इस कैलेंडर साल में सोना 3.25 प्रतिशत बढ़ा है और चांदी 21.89% घटी है। इस वित्त वर्ष में अब तक सोना (Sone ke rate) 6.28 प्रतिशत घटा है और चांदी 21.80 प्रतिशत घटी है। बीते धनतेरस में भाव से तुलना करें तो 6.3 प्रतिशत सोने की कीमत बढ़ी है और चांदी की कीमत 6.35 प्रतिशत बढ़ी है।
जनवरी के रिकॉर्ड से इतना सस्ता हुआ सोना
जान लें कि 22 कैरेट सोना (22 carat gold) जनवरी के रिकॉर्ड से 34621 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है और 20 ग्राम के गहनों की लागत 69242 रुपये कम हो गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा गिरावट में पूरी रकम एक साथ न लगाए और निकट अवधि में उतार चढ़ाव जारी रह सकता है।
