Gold Price : एक तोला गोल्ड पर बचेंगे 15,000 रुपये, इन पांच जगहों पर मिलेगा सस्ता सोना
Gold Price :सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हर कोई सोने (Gold Price) में निवेश की ओर देख रहा है। वहीं, जिन घरों में शादी विवाह है वो भी सोने के दाम घटने का इंतजार कर रहे हैं। पांच जगहें ऐसी हैं, जहां पर आपको सोना 15 हजार रुपये तक सस्ता मिल सकता है। आइए जानते हैं आप कैसे अपने पैसे की बचत कर सकते हैं।

HR Breaking News (Cheapest Gold Price) महंगाई के दौर में सस्ता सोना खरीदने की हर कोई चाह रखता है। सस्ता सोना (Gold Price) खरीदने के लिए आप पांच जगहों पर जा सकते हैं। सोने की कीमतें फिलहाल 90 हजार के पास चल रही हैं। ऐसे में अगर आपको सोना (Gold Price) 15 हजार रुपये तक सस्ता मिल जाए तो मोटे फायदे का सौदा होगा। गोल्ड की कीमतों में बढ़ौतरी के बीच सस्ता सोना पांच जगहों पर मिल सकता है।
क्या चल रहा है सोने का भाव
देश में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कीमतें बढ़कर 89,000 रुपये प्रति तोला तक जा चुकी है वैश्विक बाजार में मजबूती के चलते यह बढ़ोतरी हो रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) फिलहाल 89 हजार रुपये के आसपास है। ऐसे में अगर आपको सस्ते गोल्ड की चाहत है तो देश की सीमा के बाहर से आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। भारत का कानून भी विदेशों से एक सीमित मात्रा में सोना लाने की अनुमति देता है।
5 से 15 प्रतिशत तक है सस्ता
देश में सोने की कीमतें 90 हजार के आसपास पहुंच चुकी है। आपको भी सस्ता सोना (Gold Price) चाहिए तो आप 5 देशों का रुख कर सकते हैं। इनमें सोने की कीमतें भारत के मुकाबले बहुत कम है, आप यहां से सोना खरीदकर 5 से 15 प्रतिशत तक पैसा बचा सकते हैं।
सिटी ऑफ गोल्ड से मिलेगा सस्ता सोना
भारत के नजदीक सोने के सबसे कम दाम यूएई में है। इसे सिटी ऑफ गोल्ड के नाम से जाना जाता है। इस देश में सोना सबसे सस्ता (Gold Price) मिलता है। यहां पर टैक्स और ड्यूटी काफी कम है। इधर सोना करीब 10 से 15 प्रतिशत सस्ता है। यूएई में सोने पर कोई वैल्यू एडेड टैक्स नहीं लगता है। यहां एक तोला पर 14 से 15 हजार रुपये बच जाते हैं।
थाईलैंड से भी खरीद सकते हैं सस्ता सोना
सस्ते सोने के मामले में थाईलैंड, बैंकॉक और पटाया भी प्रसिद्ध स्थान हैं। यहां, भारत की अपेक्षा कम कीमत में सोना मिल जाता है। थाईलैंड में भारत से 5 से 10 प्रतिशत सस्ता सोना (Gold Price) है। यहां मेकिंग चार्ज और सोने पर टैक्स काफी कम है। यहां एक तौले पर 8 से 9 हजार रुपये बच जाएंगे।
सिंगापुर में भी है टैक्स कम
सिंगापुर में भी सोने पर कम टैक्स है और सोने की कीमतें कम हैं। उच्च गुणवत्ता वाले सोने की बिक्री के लिए यह देश अच्छा है। यहां पर 5 से आठ प्रतिशत सोने के भाव (Gold Price Update) भारत की अपेक्षा में कम है। यहां आप भारत से 6 से 7 हजार रुपये सस्ता सोना खरीद सकते हैं।
मलेशिया में भी सस्ती हैं कीमत
भारत से हर साल लोग मलेशिया जाते हैं। बड़ी संख्या में भारत के लोग सैलानी के रूप में वहां जाते हैं। मलेशिया में भी सोने की मेकिंग चार्ज और टैक्स कम है। भारत की तुलना में यहां सोना करीब 5 से 10 प्रतिशत सस्ता है। आप प्रति तोला 8 से 9 हजार रुपये बचा सकते हैं।
हांगकांग में टैक्स फ्री है सोना
वहीं, हांगकांग में सोने पर टैक्स नहीं लगता। इस कारण हांगकांग में कीमतें काफी कम हैं। सोने के व्यापार के लिए यह देश प्रमुख केंद्र है। बहुत से भारतीय हांगकांग में सोना खरीदते हैं। यहां भी आपको सोना खरीदने पर 9 से दस हजार रुपये प्रति तोला बच सकते हैं।