home page

सिर्फ 1 सप्ताह में ही 10 हजार रुपये तक लुढ़की चांदी, सोने की कीमतों में भी गिरावट, जानिये ताजा दाम

Sone Ka Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। सिर्फ 1 सप्ताह के भीतर ही इसकी कीमत 10 हजार रुपये तक कम हो गई है। वहीं सोने की कीमतों (Gold Price Today) में भी नरमी आई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
सिर्फ 1 सप्ताह में ही 10 हजार रुपये तक लुढ़की चांदी, सोने की कीमतों में भी गिरावट, जानिये ताजा दाम

HR Breaking News (Sone ka rate) लगातार बढ़ रही सोने और चांदी की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। एक सप्ताह के भीतर दोनों कीमती धातुओं के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां एक ओर सोने की कीमत (Today Gold Price) में 2990 रुपये की गिरावट आई है तो वहीं चांदी की कीमत में 10 हजार रुपये की नरमी देखने को मिली है। ऐसे में चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं आ सोने और चांदी का क्या रेट चल रहा है।

 


एक सप्ताह में सोने की कीमत 

 

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24K Gold rate) में 2990 रुपये की गिरावट आई है। साथ ही में 22 कैरेट सोने का रेट 3650 रुपये नीचे आ गया है। आज 15 मार्च को कीमत के बारे में बात करें तो फिर राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत (Mumbai Gold Rate) 159660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।


आज इस रेट मिल रहा है गोल्ड 

शुक्रवार, 13 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत (Sone ka rate) 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह से डॉलर का मजबूत होना और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता बनती नजर आ रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें (crude oil prices) आसमान पर पहुंच गई है। इसकी वजह से महंगाई बढ़ने का डर बन रहा है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 5,088 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।


दिल्ली में सोने की कीमत 

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159810 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 Gram Gold Price) पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 146500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का दाम 

फिलहाल के तौर पर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Rate) 146350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।


पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव 

पुणे और बेंगलुरु दोनों ही शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 160680 रुपये (24K Gold Price) प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत के बारे में बात करें तो ये 146350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।


शहरों के हिसाब से जानिये सोने का रेट 

दिल्ली
22 कैरेट सोना - 147440
24 कैरेट सोना - 159810

मुंबई
22 कैरेट सोना - 146350
24 कैरेट सोना - 159660

अहमदाबाद
22 कैरेट सोना - 147340
24 कैरेट सोना - 160730

चेन्नई
22 कैरेट सोना - 146350
24 कैरेट सोना - 159660

कोलकाता
22 कैरेट सोना - 146350
24 कैरेट सोना - 159660

हैदराबाद    
22 कैरेट सोना - 146350
24 कैरेट सोना - 159660

जयपुर
22 कैरेट सोना - 146500
24 कैरेट सोना - 159810

भोपाल
22 कैरेट सोना - 147340
24 कैरेट सोना - 160730

लखनऊ
22 कैरेट सोना - 146500
24 कैरेट सोना - 159810

चंडीगढ़
22 कैरेट सोना - 146500
24 कैरेट सोना - 159810

चांदी का ये है रेट 

वहीं दूसरी कीमती धातु की कीमत के बारे में बात करें तो चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट दर्ज की जा रही है। आज इसकी कीमत  10000 रुपये नीचे आ गई है। 15 मार्च की सुबह चांदी की कीमत (Silver Price Today) 275000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंच है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,000 रुपये या 3.97 प्रतिशत गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर कीमत 83.14 डॉलर प्रति औंस (Silver Price in Ounce) पर कारोबार कर रही है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।