Gold Rate : लगातार दूसरे दिन कम हुई सोने की कीमत, चांदी के भी गिरे दाम, जानिये आज का क्या है ताजा रेट
Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी देखने को मिल रही थी, वहीं आज इसकी कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट (Gold Price fall) आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में गिरावट का दौर बना रहने वाला है। आइए जानते हैं आज सोने का ताजा रेट क्या चल रहा है।
HR Breaking News (Gold Price) सोने की कीमतों में आज एक बार फिर से गिरावट देखी जा रही है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में भी कीमतों (Today Gold Price) में गिरावट का ये दौर बना रह सकता है। ऐसे में जो भी लोग सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये एक बेहतरीन मौका बनकर सामने आ रहा है। खबर के माध्यम से जानिये सोने की कीमतों से जुड़ा ताजा अपडेट।
आज इस रेट मिल रहा है सोना
देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 17 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड कम होकर 143540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंचा है। इसके साथ ही साथ मुंबई (Gold Price in Mumbai) में इसकी कीमत 143390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव कम होकर 4603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गिरा है। मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद भू-राजनीतिक जोखिम (Gold Price Fall reason) कम होने से कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
दिल्ली में सोने का रेट
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143540 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Rate) पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 131590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमत
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) 131440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 143390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने का दाम
पुणे और बेंगलुरु दोनों ही शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Rate) 143390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 131440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
शहरों के हिसाब से जानिये सोने का दाम
दिल्ली
22 कैरेट सोना - 131590 रुपये
24 कैरेट सोना - 143540 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोना - 131440 रुपये
24 कैरेट सोना - 143390 रुपये
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना - 131490 रुपये
24 कैरेट सोना - 143440 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोना - 131440 रुपये
24 कैरेट सोना - 143390 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोना - 131440 रुपये
24 कैरेट सोना - 143390 रुपये
हैदराबाद
22 कैरेट सोना - 131440 रुपये
24 कैरेट सोना - 143390 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोना - 131590 रुपये
24 कैरेट सोना - 143540 रुपये
भोपाल
22 कैरेट सोना - 131490 रुपये
24 कैरेट सोना - 143440 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोना - 131590 रुपये
24 कैरेट सोना - 143540 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना - 131590 रुपये
24 कैरेट सोना - 143540 रुपये
सोने की कीमतों में तेजी की वजह
अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को और भी ज्यादा मजबूत कर दिया है। भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक और निवेश मांग, (Gold Price Hike reason) और घटती इनवेंट्री की वजह से ये सोने को सपोर्ट कर रहा है। अगर ब्याज दर घटती है तो फिर सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश काफी हद तक बढ़ सकता है।
चांदी का ये है रेट
सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। 17 जनवरी की सुबह देश में चांदी की कीमत 291900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं विदेशी बाजारों में हाजिर कीमत कम होकर 90.33 डॉलर (Gold Price in Dollar) प्रति औंस पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी ने 93.57 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड हाई टच कर लिया था। अमेरिकी प्रशासन के चांदी और दूसरी जरूरी धातुओं पर आयात कर लगाने से बचने के बाद कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price Today) साल 2026 में अब तक 22.4 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
