home page

sone ka bhav : आज फिर महंगा हुआ सोना, जान अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today : सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। सोना सस्ता होने के बाद अब एक बार फिर से ऑलटाइम ऊपर के पार जा पहुंचा है। सोन के साथ साथ चांदी भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। MCX पर मार्च 2026 के अनुबंध वाली चांदी ने लगातार तीसरे दिन अपनी बढ़त कायम रखी। सिल्वर रेट में 3,724 रुपये या 1.75% का उछाल आया है। कॉमेक्स (Comex Gold Rate) पर फरवरी डिलीवरी वाला गोल्ड 61.4 डॉलर या 1.37% चढ़कर 4,530.8 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

 | 
sone ka bhav : आज फिर महंगा हुआ सोना, जान अपने शहर का ताजा भाव 

HR Breaking News - (Gold Price Update)। सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। एमसीएक्स पर सोना (MCX gold Rate) 1.38 लाख और चांदी 2.16 लाख रुपये किलो के ऊपर जा पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों और घरेलू बाजार दोनों जगह सोने व चांदी में ऐतिहासिक बढ़ौतरी दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर मंगलवार को सोना महंगा हुआ है। फरवरी डिलीवरी वाला गोल्ड 1,637 रुपये या 1.2% की जोरदार बढ़त के साथ 1,38,381 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर (Gold All-time high 2025) पर जा पहुंचा है। 

आज 23 दिसंबर 2025 को देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में बंपर तेजी आई है। बता दें कि सभी शहरों में रेट अलग-अलग हैं। आज यूपी में सोने की कीमतों (UP Gold Rate) में उछाल आया है। सोने में तेजी (Gold Price Hike) आने की वजह से आम लोगों और निवेशकों पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। सोने के बढ़ते रेट आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आज सोने का क्या रेट चल रहा है।


जानिये आपके शहर में सोने का दाम-

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) 1,31,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
नोएडा में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,255 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,248 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मेरठ में 24 कैरेट सोने की कीमत (Merut Gold Price) 1,31,245 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अयोध्या में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,248 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


गोरखपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,252 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कानपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत (Kanpur Gold Rate) 1,31,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वाराणसी में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आगरा में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,253 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


22 कैरेट सोने का दाम-


अगर आप 22 कैरेट  सोने की खरीदी करना चाहते हैं तो फिर आपको बता दें कि आज 22 कैरेट सोने की कीमतों (22K Gold Price) में तेजी दर्ज की जा रही है। आज 22 कैरेट सोना 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। आज चांदी की कीमत 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-

एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोने में तेजी से हुई गिरावट एक करेक्शन फेज बनकर सामने आ रही है। इस साल सोने की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की जा रही है। इस स्थिति में मुनाफा वसूली (Gold Price Hike reason) का दौर चल रहा है। अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता या जियो-पोलिटिकल टेंशन बढ़ती है तो फिर सोने की कीमतों में और भी ज्यादा तेजी दर्ज की जा सकती है।