home page

Gold Prices : दुबई से कितना सोना ला सकते हैं भारत, जानिये क्या है नियम

Gold Prices In Dubai vs India : सोना किसे पसंद नहीं होता और हमारे यहां तो शादी, दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों में इसकी खास डिमांड होती है। भारत में गोल्ड की ओरिजिनल वैल्यू के अलावा इस पर टैक्स (Income Tax on Gold) भी लगाया जाता है। जिस वजह से गोल्ड की कीमत (Gold Prices) और ज्यादा बढ़ जाती है। यही वजह है कि अक्सर भारत से दुबई जाने वाले टूरिस्ट वहां से सोना खरीदकर (Gold Buying) लाते हैं। क्योंकि इस देश में गोल्ड पर कोई टैक्स नहीं लगता है। आइए खबर में आपको बताते है कि आप दुबई से कितना गोल्ड़ भारत ला सकते है।
 
 | 
Gold Prices : दुबई से कितना सोना ला सकते हैं भारत, जानिये क्या है नियम

HR Breaking News : (Gold Buying Tips) आपने भी एयरपोर्ट पर दुबई से सोने की स्मगलिंग करते हुए पकड़े जाने की खबर जरूर सुनी होगी। कई बार टूरिस्ट्स को कस्टम ड्यूटी के नियमों की सही जानकारी नहीं पर वो एयरपोर्ट पर फंस जाते हैं। कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव (Kannada actress Ranya Rao) की गिरफ्तारी के बाद दुबई से सोना लाने का मामला फिर सुर्खियों में है। दरअसल, राव एमिरेट्स की फ्लाइट से दुबई से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचीं थीं। राव पर आरोप है कि उन्होंने दुबई से बेंगलुरु आते वक्त 14.8 किलोग्राम सोना कपड़ों (Gold from Dubai to India)में छिपाकर लाने की कोशिश की। डीआरआई ने 12।56 करोड़ रुपये का सोना जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


दुबई सोना खरीदने के लिए भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि वहां सोना भारत के मुकाबले सस्ता मिलता है। दुबई में इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स कम होने से सोने की कीमतें (Gold Prices In Dubai) भारत से काफ़ी कम होती हैं। उदाहरण के लिए, दुबई में सोने पर कोई जीएसटी (GST On Gold) नहीं है, जबकि भारत में 3 फीसदी जीएसटी लगता है। इसके अलावा दुबई में सोने के गहनों की मेकिंग कॉस्ट भी कम होती है, जिससे 24 कैरेट सोना भारत के मुकाबले 5 फीसदी से 7 फीसदी तक सस्ता हो जाता है।


दुबई से भारत में कितना ला सकते हैं कस्टम्स ड्यूटी फ्री गोल्ड?


बता दें कि विदेश से सोना लाने की एक लिमिट (Limit for bringing gold from abroad)होती है। अगर आप ये लिमिट पार (Customs Duty Free Gold) करते हैं तो आपको भारी कस्टम ड्यूटी देनी पड़ सकती है। अगर कोई भारतीय यात्री दुबई में 6 महीने से अधिक समय तक रहने के बाद भारत लौटता है तो वह कस्टम ड्यूटी का भुगतान करने के बाद अपने बैगेज में 1 किलो तक सोना ला सकता है। ड्यूटी फ्री गोल्ड लाने की लिमिट (Limit for bringing duty free gold)की बात करें तो पुरुष यात्री अधिकतम 50 हजार रुपये और महिला यात्री अधिकतम 1 लाख रुपये का सोना बिना ड्यूटी चुकाए ला सकते हैं।


कानून तोड़ने पर क्या होगा?


अगर कोई यात्री तय लिमिट से ज्यादा सोना या कैश (gold or cash limit) छुपाकर लाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। कस्टम एक्ट की धारा 135 के तहत 7 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत 1 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। दोनों ही मामलों में आपका सोना और कैश जब्त कर ली जाएगी।