home page

Delhi, Noida, गाजियाबाद, लखनऊ में बदले सोने के दाम, इतनी हो गई 22, 24 कैरेट की कीमत

Delhi Noida News : दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ  सहित यूपी देश के कई शहरों में सोने के दामों में बदलाव आया है। सोने की कीमतें काफी फ्लक्चूएट कर रही हैं। अब यूपी और दिल्ली में सोने के नए दाम जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं किस शहर में 22, 24 कैरेट सोने के क्या दाम चल रहे हैं। 

 | 
Delhi, Noida, गाजियाबाद, लखनऊ में बदले सोने के दाम, इतनी हो गई 22, 24 कैरेट की कीमत

HR Breaking News (Delhi UP News)। गणेश चतुर्थी के दिन सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। आज देशभर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में गणपति स्थापना के दिन ही सोने की कीमतों (Gold Price today) में बदलाव आया है।  

 

कल के मुकाबले आज सोने की कीमत में 800 रुपये बदल गई है। दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में सोने के दामों में बदलाव से सर्राफा कारोबार पर असर पड़ सकता है।खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी। 

 


आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी
 

आज बुधवार 27 अगस्त को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। आज पूरा देश गणेश उत्सव मना रहा है। गणपति स्थापना के दिन सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में तेजी देखी गई है। कल की तुलना में सोना 800 रुपये तक बढ़ा है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,000 रुपये के ऊपर है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 94,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। 


आज का चांदी का भाव
 

चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो इसका भाव 1,20,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। ये कल के ही भाव पर है। वहीं, सोना महंगा होने की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) का हालिया फैसला माना जा रहा है। ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को उनके पद से हटा दिया, जिसकी वजह से केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हो गए।


इस वजह से निवेशकों में अनिश्चितता और चिंता बढ़ा दी। ऐसे माहौल में निवेशक आमतौर पर सुरक्षित निवेश (Investment tips) विकल्प की ओर रुख करते हैं, और सोना हमेशा से सुरक्षित संपत्ति माना जाता है। इसी वजह से सोने की मांग बढ़ी और कीमतों में तेजी देखने को मिली।


सोने की कीमतों में तेजी का कारण


सोने की कीमतों में तेजी आने का दूसरा बड़ा कारण है वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों से जुड़ी आशंका। ट्रंप के फैसले से फेडरल रिजर्व (federal Reserve) पर ब्याज दरें जल्द घटाने का दबाव और बढ़ गया है।

जब ब्याज दरें घटने की उम्मीद होती है, तो सोना निवेश के लिहाज से और आकर्षक हो जाता है क्योंकि यह ब्याज नहीं देता, लेकिन अपनी वैल्यू बरकरार रखता है। 


आपके शहर में सोने का दाम


शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली        94,050        1,02,590
  • चेन्नई        93,900        1,02,440
  • मुंबई        93,900        1,02,440
  • कोलकाता    93,900        1,02,440
  • जयपुर        94,050        1,02,590
  • नोएडा        94,050        1,02,590
  • गाजियाबाद     94,050        1,02,590
  • लखनऊ        94,050        1,02,590
  • बंगलुरु        93,900        1,02,440
  • पटना        93,900        1,02,440


नोट :- सोने की ये कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं। 

ऐसे तय होती है सोने की कीमत


भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया विनिमय दर। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट (Sone ka Rate) बदलाव दर्ज किया जाता है। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।