home page

दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश में इतने हो गए सोने के भाव, जानिये नए रेट

gold price :इस साल सोना लगातार चर्चा का विषय रहा है। सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है। साल की शुरुआत से लेकर साल के मध्य तक सोने में जो बढ़ोतरी हुई है उसने लोगों को हैरान कर दिया है। एक बार फिर से सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर प्रदेश (UP) , दिल्ली (Delhi), महाराष्ट्र (Maharastra), राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश (MP) में सोने की कीमत फिर से बदल गई है। 

 | 
दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश में इतने हो गए सोने के भाव, जानिये नए रेट

HR Breaking News (Gold price Update) सोना एक कीमती धातु है। इसके दाम रोजाना ही कम ज्यादा होते रहते हैं। एक बार फिर से सोने के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है।

 

महाराष्ट्र हो या फिर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश हो या राजस्थान या फिर देश की राजधानी दिल्ली, हर जगह सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (gold rates) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आईए जानते हैं कहां पर सोने की कितनी कीमत चल रही है।  

 


क्यों आ रहा सोने के दामों में इतना उतार चढ़ाव 


सोने के दामों (gold latest price) में इतना उतार चढ़ाव होने के पीछे की वजह अंतरराष्ट्रीय है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगातार लोगों को चौका देने वाले फैसले लिए जा रहे हैं।

इससे अंतरराष्ट्रीय मार्केट (International gold price) में भी उतार चढ़ाव आता है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गिरावट के डर से निवेशक सोने में निवेश करते हैं।

जिससे सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोने को एक सुरक्षित एसेट माना जाता है। मुनाफा वसूलने के लिए जब निवेश सोना बेचते हैं तो सोने की कीमत गिर जाती है। 

कैसे डिसाइड की जाती है सोने की कीमत 


सोने की कीमत (gold price) कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क, टैक्स, डॉलर और रुपए के बीच का एक्सचेंज रेट, सोने की मांग और सोने की आपूर्ति सोने की कीमतों को तय करने में बड़ा रोल निभाती है।

देश में सोना (Gold Price) निवेश के लिए ही नहीं बल्कि पारंपरिक गहना भी है। भारत में सोने की कीमतों को शादियों के सीजन भी प्रभावित करते हैं। त्योहारों पर भी सोने की कीमत फ्लकचुएट होती है। 

सोने की कीमतों में आया बड़ा बदलाव 


कुछ ही दिनों में सोने की कीमतों (Gold Price) में बड़ा बदलाव आया है। सोने के दाम 100000 से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में औसत भाव देखे तो सोने की कीमत 101000 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। 24 कैरेट के भाव इतने चल रहे हैं। 

जबकि 22 कैरेट सोना 92700 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। इसके साथ ही सोने की पूरक धातु चांदी के दामों (silver price) में भी बढ़त देखी गई है। चांदी 117000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। एक हफ्ते में चांदी ₹800 बढ़ गई है। भविष्य में भी सोने चांदी की कीमतों में ज्यादा हलचल देखने को मिल सकती है। 

जानते हैं कहां कितने चल रहे हैं दाम


दिल्ली    


22 कैरेट सोने के दाम 92,900    
24 कैरेट सोने के दाम 1,01,330

 

चेन्नई
22 कैरेट सोने के दाम 92,750    
24 कैरेट सोने के दाम 1,01,180

मुंबई
22 कैरेट सोने के दाम 92,750
24 कैरेट सोने के दाम 1,01,180

कोलकाता
22 कैरेट सोने के दाम 92,750
24 कैरेट सोने के दाम 1,01,180

 

जयपुर
22 कैरेट सोने के दाम 92,900
24 कैरेट सोने के दाम 1,01,330

 

नोएडा
22 कैरेट सोने के दाम 92,900
24 कैरेट सोने के दाम 1,01,330

गाजियाबाद
22 कैरेट सोने के दाम 92,900
24 कैरेट सोने के दाम 1,01,330

लखनऊ
22 कैरेट सोने के दाम 92,900
24 कैरेट सोने के दाम 1,01,330

बंगलुरु
22 कैरेट सोने के दाम 92,750
24 कैरेट सोने के दाम 1,01,180

पटना
22 कैरेट सोने के दाम 92,750
24 कैरेट सोने के दाम 1,01,180