Gold Rate : बहुत हो गई सोने की रफ्तार, अब सस्ता होने की बारी, इतने का रह जाएगा 10 ग्राम सोना
Gold Rate :सोने के दामों में इस साल इतनी तेजी आई कि पहले देखी नहीं होगी। सोने के दाम (Gold Rate) तगड़ी बढ़ौतरी के बाद अब तगड़े गिरे हैं। आगे भी सोने को लेकर अपडेट सामने आया है। सोने के दामों में बढ़ौतरी का समय बीत चुका है। सोना आगे भी लगातार गिरता ही जाएगा।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में बढ़ौतरी के बाद गिरावटों का दौर चल रहा है। सोने के दाम आसमान से जमीन पर आ रहे हैं। धीरे धीरे आ रही गिरावट कब तक चलेगी, इसको लेकर भी एक्सपर्ट्स के अनुमान सामने आए हैं। आइए जानते हैं भविष्य में सोने के दामों में क्या कुछ रहने वाला है।
सोने के दाम लाख को क्रॉस कर वापस लौट रहे
सोने के दाम इस साल एक लाख को पार कर गए थे। 22 अप्रैल को वो ऐतिहासिक दिन था जब सोना प्रति तोला के हिसाब से एक लाख को क्रॉस कर गया था। वहीं, अब सोने के दाम (Gold Rate) काफी कम हो गए हैं। सोने के दामों में गिरावट ही आती जा रही है। 7 प्रतिशत तक सोना सस्ता हुआ है।
अब आगे फिर आएगी गिरावट
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार सोने के दामों में अब फिर से गिरावट ही आएगी। सोना एक लाख से बहुत दूर चला जाएगा। जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतों (Gold Rate) में गिरावट का दौर जारी रहने वाला है।
सोना और तेल में आएगी गिरावट
क्वांट म्यूचुअल फंड की ओर से भी रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार सोना और तेल दोनों गिर सकते हैं। फिलहाल इनमें तेजी नहीं आएगी। हालांकि, लंबी अवधि में सोने (Gold Rate) में बहुत संभावनाएं बनती हैं। रिपोर्ट के अनुसार अभी शेयर काफी गिरे हैं, आगे इनमें बढ़त देखने को मिल सकती है।
बढ़ते के बाद गिरे दाम
सोने के दाम (Gold Rate) काफी बढ़त के बाद गिरे हैं। वर्ष 2024 में सोने के दाम 2,500 डॉलर प्रति औंस पर थे। वहीं, सोने के दाम अप्रैल में बढ़कर 3,500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए थे। अब सोना अहम मोड़ पर आ गया है। वहीं, अंतिम कुछ सप्ताह में सोना 7 प्रतिशत गिरा है। सोना अब 3,250 डॉलर पर आ गया है। देश में भी एमसीएक्स पर सोने के भाव 99358 से गिरकर 93 हजार के आसपास ही ट्रेड कर रहे हैं।
सोने चांदी का अनुपात गड़बड़ाया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोने व चांदी का अनुपात 100:1 है। ऐसे में सोना 3,250 डॉलर पर है तो चांदी 32.5 डॉलर रहेगी। जबकि यह अनुपात पहले आम तौर पर 70:1 का रहता था। ऐसे में आगे सोने के दाम और गिरेंगे और चांदी के दाम बढ़ेंगे तभी यह अनुपात कम होगा।
प्लेटिनम के मुकाबले भी बढ़ गई कीमत
जिस तरह सोना चांदी के मुकाबले ज्यादा महंगा हो गया है, इसी तरह सोने और प्लैटिनम का अनुपात भी पिछले 20 साल में 1 और 2 के बीच रहा था, जोकि अब 3.5 दर्ज किया गया है। ऐसे में प्लेटिनम के मुकाबले भी सोना (Gold Rate) काफी महंगा हुआ है। इससे सोना बढ़ सकता है।
सोना सस्ता क्यों होगा
सोने के दाम अब तक जिस हद से बढ़े हैं, इसके पिछे अंतरराष्ट्रीय व्यापार युद्ध था। खासकर अमेरिका और चीन के बीच। अब यह वॉर कम हो रहा है। अमेरिका से चीन के साथ व्यापार को लेकर बातचीत बढ़ाने के संकेत मिल रहे हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट अनुसार दुनिया में तनाव कम होगने पर सोने की मांग भी कम हो सकती है। वहीं, लोगों की ओर से आमतौर पर संकट में सोना खरीदा जाता है।
डॉलर मजबूत होने से भी सोने पर पड़ा दबाव
सोने की कीमत गिरने के पीछे अमेरिकी डॉलर इंडेक्स का भी हाथ है। यह 100 के ऊपर पहुंच गया है। जो पहले बहुत नीचे चला गया था। डॉलर मजबूत हुआ तो दाम कम हो रहे हैं। इन्ही कारणों से व शेयर बाजार स्थिर होने पर लोग सोने में निवेश कर रहे हैं। लोगों ने सोने (Gold Rate) से पैसे निकाल दूसरी जगहों पर लगाने शुरू कर दिए हैं। सोने में ब्याज नहीं मिलता तो इसमें दिलचस्पी भी कम दिख रही है।
कितने गिरेंगे सोने के दाम
मीडिया में रिपोर्ट्स है कि क्वांट म्यूचुअल फंड के अनुसार सोने का भाव अब शायद ऊपर जा चुका है। सोने में डॉलर के मुकाबले 12 से 15% तक की गिरावट आ सकती है। इतना गिरने के बाद सोना एक बार फिर से महंगा हो सकता है। इससे स्पष्ट है कि निकट भविष्य में सोने के दाम गिर सकते हैं।