home page

Gold Rate : दिसंबर 2025 तक इस भाव पर मिलेगा 10 ग्राम सोना

Gold Rate : सोने के दामों में बेहिसाब तेजी आई है और सोना नए कीर्तिमान पर जा खड़ा हुआ है। सोने के दामों में आई तेजी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि साल के अंत तक सोने के दाम कीतने हो जाएंगे। इसको लेकर एक रिपोर्ट आ गई है। इसमें बता दिया गया है कि साल के अंत तक 10 ग्राम सोने की कीतनी कीमत हो जाएगी।

 | 
Gold Rate : दिसंबर 2025 तक इस भाव पर मिलेगा 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है, जिसके दाम रोजाना कम ज्यादा होते रहते हैं। सोने के दाम इन दिनों अपने पीक पर पहुंचे हुए हैं। परंतु, यह सोने की अंतिम ऊंचाई हो जरूरी नहीं है। सोने को आगे बढ़ाने के लिए अभी और बहुत सारे कारण हैं। आइए जानते हैं सोने का भविष्य क्या रहने वाला है। 

 

 

क्यों बढ़ गए सोने के दाम
 

सोने के दाम बढ़ने के पीछे की वजह इसराइल और ईरान का युद्ध माना जा रहा है। इजरायल ने आधी रात को ईरान पर हमला किया। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में हमला किया, जिससे मिडल ईस्ट में हलचल पैदा हुई और शेयर बाजारों में निवेशकों को डर हुआ कि कहीं उनका पैसा न डूब जाए।

इसलिए निवेशकों ने अपना पैसा निकालकर सोने (Gold Rate) में लगाना शुरू कर दिया। इससे सोने की मांग बढ़ गई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही सोने के दाम बहुत तेज हो गए। सोना इतनी तेजी से बढ़ा की एक झटके में देश में तो एक लाख के पार जा पहुंचा। 

सोने के दाम बढ़ने का एक और है कारण 
 

सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने का केवल एकमात्र कारण इसराइल और ईरान का युद्ध नहीं है, बल्कि इसके और भी बहुत सारे कारण हैं। इसमें सबसे प्रमुख कारण अमेरिका की ओर से लगाया जा रहा टैरिफ है।

टैरिफ और ट्रेड वॉर अभी रुका नहीं है। चीन और अमेरिका के बीच में भी खींचतान बनी हुई है। इस वजह से भी सोने पर दबाव बन रहा है और लगातार सोने की कीमत बढ़ रही है। 

इस साल सोने ने बना दिया रिकॉर्ड 
 

2025 में सोना लगातार रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। इस साल सोने ने वह रिकॉर्ड बनाए हैं जो पहले नहीं बने। इस साल की पहली तिमाही में ही सोना 34% तक का रिटर्न दे चुका था।

साल की शुरुआत में एमसीएक्स पर सोना 74-75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, जोकि अब एक लाख के पार जा चुका है। ऐसे में सोने के दाम अब तक करीब 37% का रिटर्न दे चुके हैं। 

सोने ने बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड 
 

शुक्रवार को सोने ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को सोना 1681 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया है। सोने के दाम इस कदर बढ़े हैं कि लोग हैरान रह गए हैं। इससे पहले एमसीएक्स पर अगस्त के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत (Gold Rate) 22 अप्रैल को 99358 रुपये प्रति 10 ग्राम गई थी, जोकि गिरकर 15 मई को 90890 रुपये पर आ गई थी। अब सोना 15 मई के बाद से करीब 10000 रुपये बढ़ चुका है। 


 
आगे क्या रहेंगे सोने के दाम 


दिसंबर 2025 तक सोना नया रिकॉर्ड बनाएगा। गोल्डमैन की एक रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार इस साल के अंत तक सोना 4000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगा। इस सत्र पर पहुंचने के बाद सोने की कीमत भारत में लगभग 1,21,000 रुपये प्रति 10 ग्राम होगी।

वहीं गोल्डमैन का ही अनुमान है कि हालत ज्यादा खराब होते हैं तो यह 4500 डॉलर प्रति औंस पहुंच सकता है यानी भारत के लिहाज से कीमत 138000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।