Gold Rate : आ गई रिपोर्ट, इस साल के आखिर तक इतने में मिलेगा 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate : सोना रोजाना कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रहा है। इस साल सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम आदमियों ने सोना खरीदना बंद कर दिया। इसका पता एक रिपोर्ट से लग रहा है। रिपोर्ट में आया है कि इस साल की तिमाही में आभूषण खरीद 25% गिर गई जो 16 साल बाद रिकॉर्ड गिरावट है। जबकि निवेशकों ने सोने में खूब रुचि दिखाई है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। कभी एकदम सोने के दाम गिरते हैं तो कभी बढ़ते हैं। वैसे तो हर साल ही सोने के दाम इस तरह गिरते और बढ़ते जा रहे हैं। परंतु, इस साल या तो बड़ी गिरावट आ रही है या फिर बड़ी बढ़ोतरी हो रही है। जिससे उपभोक्ता और निवेशक दोनों परेशान हैं।
34% तक दिया सोने ने रिटर्न
2025 में सोने ने एक रिकॉर्ड यह बनाया है कि कुछ ही दिनों में 34% तक का रिटर्न दे दिया। सोने के दाम 1 जनवरी से 76000 प्रति 10 ग्राम के आसपास से शुरू हुए थे, परंतु 22 अप्रैल को सोने के दाम 1 लाख को पार कर गए थे।
यह कुल मिलाकर लगभग 34% का रिटर्न बन रहा है। इस दौरान बाजारों की हालत पतली थी और सोना बाजार में छाया हुआ था।
23 अप्रैल के बाद गिरावट
सोने के दामों में 23 अप्रैल से गिरावट शुरू होगी। इसके बाद सोना गिरकर 8 से 10% तक सस्ता हो गया। परंतु यह गिरावट इतनी बड़ी भी नहीं हो सकी के साल की शुरुआत वाले दाम फिर से आ जाएं। सोना फिर भी इस मुकाम पर खड़ा है कि लोग उसको खरीदने से पहले 20-25 बार सोचेंगे।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे की वजह अंतरराष्ट्रीय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजारों में उथल-पुथल हुई क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर कई ऐलान किए गए। ट्रंप ने बाकी देशों पर रिसिप्रोकल टैक्स लगाने का फैसला लिया।
Gold Rate : आ गई रिपोर्ट, अक्तूबर नवंबर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
इसका असर यह हुआ कि दुनिया भर के बाजारों में हलचल हुई और बाजार गिरने लगे। इससे निवेशकों में उनकी पूंजी डूबने का डर हुआ और उन्होंने अपने धन को निकाल कर सोने में निवेश कर दिया। जिससे सोने की मांग बड़ी और सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ गए।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सोने की बात करें तो इस समय में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम (24 carat gold price)142 रुपये बढ़कर 96,006 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि इससे पहले सोने के रेट 95,864 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 रुपये का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।
इस साल इतने बढ़े सोने के दाम
इस साल अब तक सोना 19,844 रुपये महंगा हो चुका है। अब तक 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ke Bhav) 76,162 रुपए से 19,844 रुपए बढ़कर 96,006 रुपए पर कारोबार कर रहा है और इसके साथ ही चांदी का भाव (Silver Rate) भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,440 रुपए बढ़कर 1,06,457 रुपए ट्रेड कर रहा है। वहीं, बीते वर्ष सोना यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हो चुका था।
साल के अंत तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम
अब सवाल आता है कि 2025 के अंत तक सोने के दाम कितने हो जाएंगे। इसके लिए दो अलग-अलग सिनेरियो बन रहे हैं। पहला सिनेरियो जॉन मिल्स के अनुसार है।
इनका मानना है कि साल के अंत तक हालात सामान्य हो जाएंगे और सोने की कीमत (Gold Rate) दम से गिरेगी, क्योंकि बाजार में सोना ज्यादा होगा और खरीददार कम। लोग शेयर मार्केट की तरफ रुख कर लेंगे। इससे साल के अंत तक सोना 56000 पर आ जाएगा।
दूसरी और गोल्डमैन का मानना है कि सोने के दाम इस साल के अंत तक 1,38,000 तक पहुंच सकते हैं। उनका कहना है कि अगर हालात इसी प्रकार के रहे तो सोना 1,38,000 तक हो सकता है। परंतु हालत ठीक हो जाते हैं तो सोने के दाम 1,10,000 तक बढ़ सकते हैं।