Gold Rate 2026 : धड़ाम गिरे सोने-चांदी के रेट, जान लें अपने शहर का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today - सोने-चांदी की कीमतों में काफी दिनों से भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों आई बंपर तेजी के बाद अब गिरावट का दौर जारी है। बीते एक हफ्ते में सोना और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी (Silver Rate Down) अब 2 लाख 50 हजार रुपये से नीचे आ चुकी है। अगर आप सोने व चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं या फिर गहने खरीदने वाले हैं तो आज का ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold Price Today 22 March 2026)। ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध का सीधा असर सोने व चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं में बड़ा बदलाव दर्ज किया जा रहा है। दरअसल, युद्ध का माहौल होने पर सोने और चांदी के रेट तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन यहां कहानी कुछ और है। इस समय सोने और चांदी के रेट (Silver Rate) तेजी से गिर रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता होकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले दिन सोना 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
MCX पर गोल्ड का रेट -
MCX पर गोल्ड का वायदा भाव 0.23% महंगा होकर 333 रुपये तेजी के साथ (MCX Gold Rate) 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा था, परंतु अचानक तेज मुनाफावसूली की वजह से बड़ी गिरावट आई ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल -
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना महंगा होकर 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं, IBJA पर 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार को बाजार क्लोज होने तक 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य है।
IBJA के मुताबिक सोने का रेट -
सोना 24 कैरेट - 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट - 1,46,628 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट - 1,34,852 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट - 1,10,414 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट - 86,123 रुपये प्रति 10 ग्राम
बीते दिन सोने का रेट -
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना (Sone ka rate) 650 रुपये सस्ता होकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 24 कैरेट वाले सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। यह 650 रुपये टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले सत्र में सोना 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Gold Rate) 0.27 प्रतिशत तेजी के साथ 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा है।
सोना का वायदा भाव -
पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच वैश्विक रूख में मजबूती की वजह से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना (Sone ka rate) 1,914 रुपये तेज होकर 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। MCX में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का सोना 1,914 रुपये बढ़कर 1,46,868 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
एक्सपर्ट्स की राय -
एक्सपर्ट्स का कहा है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों की वजह से गोल्ड रेट दबाव में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर अनुसंधान विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि कीमती धातुओं के समूह को अमेरिका-इजराइल-ईरान (US-Israel-Iran war news) के बीच जारी संघर्ष से लगातार कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण पूंजी सुरक्षित निवेश माने जाने वाले डॉलर और कच्चे तेल की ओर चली गई है। लेमन मार्केट्स डेस्क के अनुसंधान विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि हाल की बिकवाली और निवेशकों की नए सिरे से दिलचस्पी के बीच सोने की कीमतों में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।
