home page

Gold Rate : दिसंबर 2025 तक इतने हो जाएंगे 24 कैरेट सोने के भाव

Gold Rate : सोने के दामों में 2025 में कई रिकॉर्ड बन चुके हैं। इस साल सोना शुरुआत में बहुत ज्यादा बढ़ा है तो बाद में तगड़ी गिरावट भी देखने को मिली है। सोने के दामों में आए उतार चढ़ाव ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भविष्य में सोने के (Gold Rate) क्या दाम रहने वाले हैं। सोने को लेकर अपडेट आया है कि 2025 की दिसंबर में सोना कहां पहुंच जाएगा। आइए जानते हैं। 

 | 
Gold Rate : दिसंबर 2025 तक इतने हो जाएंगे 24 कैरेट सोने के भाव

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम इस साल 30 प्रतिशत तक का रिटर्न दे चुके हैं। वहीं, फिलहाल सोना गिरावट के दौर से गुजर रहा है। 2025 में सोने ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

 

 

सोना साल की शुरुआत से बढ़ता गया और 30% तक का रिटर्न दिया उसके बाद सोने ने उल्टी गिनती शुरू कर दी। सोने की गिरावट और सोने में बढ़ोतरी (Gold Rate) दोनों ने लोगों को परेशान किया है। 

 

सोने की बढ़ोतरी से आभूषण खरीदार परेशान 


सोने के दामों (Gold Rate) बढ़ोतरी से आभूषण खरीदने वाले परेशान हुए। इस साल के आंकड़े बताते हैं कि 2025 की पहली तिमाही में सोना खरीद का आंकड़ा आभूषण की कैटेगरी में 25% गिर गया। यह 16 साल बाद हुआ है।

 

इससे पता चलता है कि आम ग्राहक सोने की खरीद से दूर हुए हैं। वहीं सर्राफा कारोबारी को कहना है कि लोगों ने हल्के गहने बनवाने शुरू कर दिए हैं सोने की तेजी में लोगों की सादियों का बजट बिगाड़ दिया। 


सोने की गिरावट से निवेशक परेशान 


इस साल सोने में बढ़ोतरी निवेशकों की वजह से ही हुई है क्योंकि निवेशकों ने लगातार सोना खरीदा है। वहीं जब सोने की गिरावट शुरू हुई तो निवेशकों को ही परेशानी हुई है। आंकड़े बताते हैं कि 2025 में 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि पहले तिमाही में 7% ज्यादा सोना (Gold Rate) निवेशकों ने खरीदा है। 


एक लाख पार पहुंच गया था आंकड़ा 


इस साल सोने के दामों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया था। सराफा बाजार में 22 अप्रैल को सोना जीएसटी समेत 1 लाख के पार था। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोने के दाम 99 हजार 358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे।

इसके बाद से सोने ने (Gold Rate) डूबती लगानी शुरू कर दी और सोना गिरकर फिलहाल काफी नीचे आ गया है। सोने के दाम 8 प्रतिशत तक गिर गए हैं।

दिल्ली में गोल्ड के रेट


दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 19 मई को 22 कैरेट गोल्ड के रेट (22 carat gold rates) 86240 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड के रेट 93920 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं।

इसके साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर आज 19 मई को 10 ग्राम सोने का रेट 92,480 रुपये दर्ज किए गए थे, जबकि एक किलोग्राम चांदी के रेट 95,297 रुपये दर्ज किए गए। 

MCX पर गोल्ड के रेट


इसके साथ ही आपको बता दें कि इंडियन बुलियन एसोसिएशन (Indian Bullion Association) की वेबसाइट पर जो आंकड़ें जारी किए गए हैं, उसके अनुसार 24 कैरेट सोना 92,880 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोना 85,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के रेट की बात करें तो 999 फाइन सिल्वर की कीमत 95,490 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

2025 के दिसंबर तक क्या रहेंगे दाम 
 

सोने के दाम काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करते हैं। इसको लेकर अलग-अलग एक्सपर्ट की अलग-अलग राय हैं। एक्सपर्ट जॉन मिल्स का मानना है कि इस साल के अंत तक वैश्विक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी और टैरिफ वॉर भी खत्म हो जाएगा।

इस वजह से निवेशक फिर से बाजार की ओर लौटेंगे और सोना तेजी से गिरेगा साल के अंत तक सोने के दाम (Gold Rate) 1800 डॉलर प्रति औंस तक रह जाएंगे।  वहीं, भारतीय मुद्रा में देखे तो यह है दाम 56000 प्रति 10 ग्राम तक बनते हैं।

दूसरी और गोल्डमैन का अनुमान इनके विपरीत है। गोल्डमैन का मानना है कि अभी परिस्थितियों सामान्य नहीं होने वाली हैं। और इस साल के अंत तक सोने के दाम भारतीय मुद्रा के हिसाब से 120000 पर 138000 के बीच चले जाएंगे।