Gold Rate : 26% बढ़े सोने के दाम, पहुंचा 1 लाख के पास, साल के अंत तक ये होगा गोल्ड रेट
Gold Rate :सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी देखी गई है। सोना के दाम 26 प्रतिशत बढ़ गए हैं। बढ़कर सोना फिर से एक लाख के पास जा पहुंचा। साल के अंत तक सोने के दाम (Gold Rate) कितने होंगे, इसको लेकर भी एक्सपर्ट का अनुमान आ गया है। आइए जानते हैं आर्टिकल में-

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम इस साल रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। सोने के दामों में तेजी के कई कारण हैं। सोना इस साल 1 लाख के पार भी जाकर आ चुका है। सोना लगातार इतिहास रच रहा है।
सोने ने इस साल 30 प्रतिशत तक का रिटर्न भी दिया है। ऐसे में सोने के दाम (Gold Rate) साल के अंत तक कितने हो जाएंगे यह भी एक चर्चा का विषय है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
शुक्रवार को सोने (Gold Rate) के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 299 रुपये महंगा हुआ है। यह अब 95,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, कल सोने के दाम 95,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे।
चांदी के दाम
सोने के साथ चांदी के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। चांदी में तो शुक्रवार को 1,135 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। यह बढ़कर 97,654 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। कल चांदी 96,519 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।
जानिए चार महानगरों में सोने के दाम
दिल्ली
22 कैरेट सोने की कीमत : 89,550
24 कैरेट सोने की कीमत 97,680
मुंबई
22 कैरेट सोने की कीमत 89,400
24 कैरेट सोने की कीमत 97,530
कोलकाता
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,400
24 कैरेट सोने की कीमत 97,530
चेन्नई
22 कैरेट सोने की कीमत 89,400
24 कैरेट सोने की कीमत 97,530
सोने ने इस साल दिया 26% रिटर्न
सोने ने इस साल 26 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2024 को सोने के दाम 76,162 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांद 86,017 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब 23 मई 2025 को सोना 95,815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
वहीं, चांदी 97,654 रुपये प्रति किलो है। सोने के दाम 19,648 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़े हैं। यानी 25.80% की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, चांदी के दाम 11,637 रुपये बढ़े हैं। यानी की 13.52% की वृद्धि हुई है।
कितने का हो जाएगा साल के अंत तक सोना
अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल के अंत तक 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। गोल्डमैन ने ये अनुमान लगाया है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से 10 ग्राम सोना 1.10 लाख रुपये तक जा सकते हैं।