home page

Gold Rate : 1 महीने बाद इतने का मिलेगा 10 ग्राम सोना

Gold Rate : सोना इस साल उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। किसी दिन दाम गिर रहे हैं तो कभी दाम रॉकेट से तेज दौड़ रहे हैं। सोने के दामों में इस उतार चढ़ाव ने लोगों को भी चिंता में डाल दिया है। वहीं, इसी बीच एक्सपर्ट का अनुमान भी आ गया है कि 1 महीने बाद 10 ग्राम सोने के दाम क्या होंगे।

 | 
Gold Rate : 1 महीने बाद इतने का मिलेगा 10 ग्राम सोना 

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम सर्राफा बाजार में गिरे हैं तो एमसीएक्स पर सोने ने रफ्तार पकड़ी है। फ्यूचर गोल्ड के रेट बढ़ने से निवेशकों में खुशी आई है तो वहीं सर्राफा बाजार में सोने की कीमत गिरने से आम उपभोक्ता को खुशी हुई है। 28 मई को सोने के दोनों ही बाजारों ने खुशी दी है। 

 

 

सर्राफा बाजार में सोने में गिरावट का क्या है कारण
 

देश में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पहला तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति ठीक है तो निवेशकों की कुछ हद तक मांग कम हुई है। दूसरा अभी गर्मीयों के सीजन में शादिया कम हो रही हैं।

 

सर्राफा बाजार में सोना खरीद का दबाव कम है। मांग में कमजोरी ही एक प्रमुख कारण है। निवेशकों ने सोने (Gold Rate) को सुरक्षित एसेट के रूप में खरीदना कम कर दिया है। 

 

अंतरराष्ट्री बाजार में सोने के दाम
 

विश्व बाजार में भी सोने में कमजोरी आई है। वैश्विक बाजार में सोने की मांग कमजोर हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत (Gold Rate) 3,350 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गई है। यह 3,296.92 डॉलर पर आ गई है। 

इस वजह से भी हुआ सोना प्रभावित
 

घरेलू बाजार में डॉलर-रुपये में उतार-चढ़ाव आया है। अमेरिका की ओर से यूरोपिय यूनियन टैरिफ की समयसीमा बढ़ाने के फैसले ने भी सोने की मांग (Gold Rate) पर प्रभाव डाला है। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आई है। निवेशकों ने दूसरी एसेट क्लास की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। 

एमसीएक्स पर बढ़ गए सोने के दाम
 

एमसीएक्स पर बुधवार को 5 बजकर 49 मिनट पर सोने के दाम 95,520 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। सोने के दाम 377 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़े हैं। वहीं, प्रतिशत के हिसाब से देखें तो सोना 0.40% बढ़ा है। सोने में आज का लॉ प्वाइंट 95000 रुपये प्रति 10 ग्राम और हाई प्वाइंट 95860 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। 


सर्राफा बाजार में क्या चल रहे हैं सोने के दाम
 

बुधवार को सोने के भाव (Gold Rate) में बड़ी गिरावट दिखी है। मंगलवार की तुलना में सोने के दाम (Gold Rate) 660 रुपये कम हुए हैं। 24 कैरेट सोने के दाम 97,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 89,300 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं।  


किस शहर में कितने में बिक रहा सोना
 

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 600 रुपये कम हुई है। 24 कैरेट सोना 650 रुपये गिरा है। बता दें कि कीमतें कम होने के बाद दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

वहीं, मुंबई में 22 कैरेट सोने के दाम 89,350 रुपये और 24 कैरेट सोने के दाम 97,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में 660 रुपये तक की गिरावट (Gold Rate) दर्ज की गई है। 

आने वाले समय में कितने रहेंगे सोने के दाम
 

निवेशकों का मानना है कि अगले एक महीने सोने के दाम (Gold Rate) 94,500 से 96,750 के बीच कारोबार कर सकते हैं। ऐसे में सोने के भाव में आने वाले दिनों में और गिरावट देखने के मिल सकती है। सोना एमसीएक्स पर भी 94 से 97 हजार के बीच स्थिर जैसी स्थिति में रह सकता है। 
 

News Hub