Gold Rate : 5 साल बाद इतना हो जाएगा 10 ग्राम सोने का भाव
Gold future rate : साल 2025 में सोने ने निवेशकों को सबसे ज्यादा प्रॉफिट दिया है। पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। सोने के साथ चांदी के रेट भी सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। इस साल में अब तक सोने ने 65 प्रतिशत रिटर्न दिया है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि अगले पांच सालों में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव कहां तक जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Gold Rate 2030)। इस साल सोना निवेशकों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। सोने की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली है। 2025 में सोने ने अच्छा रिटर्न दिया है। अब आए दिन सोने के रेट नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोने की कीमतों में हो रही बढ़ौतरी के बीच सवाल उठता है कि क्या आने वाले 5 साल में सोने का भाव कहां तक पहुंच जाएगा? क्या सोना (Gold future Price) अगले 5 साल में दो गुना रिटर्न दे सकता है। चलिए खबर में विस्तार से समझते हैं।
पिछले पांच सालों में कैसा रहा सोने का भाव
आज 21 दिसंबर को सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने के बढ़ते दामों पर अब ब्रेक लग गया है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 134320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 5 साल पहले यानी 2019 में सोने का रेट 35,220 रुपये प्रति 10 ग्राम था। ऐसे में इन 5 सालों में सोने की कीमत (Gold Rate Hike) दो गुनी से अधिक हो गई। वहीं साल 2014 में सोना 28,000 रुपये बिक रहा था। अगर 2014 की 2019 से तुलना करें तो इसमें बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं अगर 5 साल और पीछे जाएं यानी 2009 की बात करें तो उस समय सोने का भाव 14,500 रुपये था।
2030 में क्या होगा सोने का भाव -
2009 की तुलना में साल 2014 में सोने की कीमत (Gold Rate Hike) लगभग दोगुनी हो गई थी। फिर 5 साल पीछे जाएं यानी 2004 में सोने का भाव लगभग 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। साल 2004 से 2009 तक सोना दोगुना से ज्यादा बढ़ गया था। ऐसे अगर पिछले 25 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर 5 साल में सोने की कीमत करीब दो गुनी बढ़ी है। मान लें इसी ट्रेड में देखें तो अगले 5 साल बाद यानी 2030 में सोने का भाव (Sone ka bhav) दो गुना हो जाएगा। अगर हुआ तो आने वाले पांच साल में सोना 3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच जाएगा।
एक्सपर्ट ने दी राय -
एक्सपर्ट कहते हैं कि सोने का भविष्य इस धातु की तरह ही चमकीला है। आने वाले समय में सोने के रेट (Sone ka bhav) सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे। साल दर साल सोना महंगा होता जा रहा है। साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। भारत में लोग शादियों और त्योहारों पर सोना खरीदना पसंद करते हैं और यह परंपरा भी है। इसके साथ ही रिजर्व बैंक भी अपना भंडार बढ़ रहा है।
रिजर्व बैंक तेजी से सोना खरीद रहा है जिसकी वजह से डिमांड बढ़ने से सोने में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। भारत में अक्टूबर-फरवरी के बीच होने वाली शादियों में सोने (Gold Price) की डिमांड ज्यादा रहती है। ऐसे में सोने की कीमत बढ़ती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि सोने में निवेश करना बेहतर होगा। हालांकि इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करें।
