home page

Gold Rate : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिये 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

Gold Silver Price Today : सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। दरअसल, बीते कई दिनों से लगातार सोने-चांदी के भाव घटते ही जा रहे हैं। इससे ग्राहकों को फायदा हो रहा है और निवेशकों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। आज भी सोने (Sone ka rate) में गिरावट दर्ज की गई है। अब कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये सही मौका है। आईये नीचे खबर में जानते हैं सोने का ताजा भाव - 

 | 
Gold Rate : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिये 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव 

HR Breaking News - (Gold Latest Price)। साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सोने के भाव में सबसे अधिक बढ़ौतरी साल 2025 में ही हुई है। जनवरी से नवंबर तक सोना (Sone Ka Bhav) लगभग 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो चुका है। 


वहीं चांदी की बात करें तो जनवरी 2025 में चांदी का भाव 95 हजार रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकी अब चांदी 1 लाख 50 हजार रुपये के स्तर को क्रॉस कर चुकी है। हालांकि, सोने और चांदी (Gold Silver Price) की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लग चुका है। दरअसल, दिवाली के बाद से सोने-चांदी के रेट कम होते जा रहे हैं। बीते 10 दिन में सोने में बड़ी गिरावट आई है। 

अचानक 2620 रुपये सस्ता हुआ सोना - 

देशभर में लगातार दूसरे हफ्ते सोने के रेट (Gold Rate Down) में गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना (24 carat gold Rate) 2620 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में कीमत घटकर 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो एक सप्ताह में यह 2400 रुपये सस्ता हुआ है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज सोने का ताजा भाव - 

दिल्ली में सोने का ताजा भाव - 


देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता (Delhi Gold Rate) होकर 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो 1,13,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। 

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


शहर              22 कैरेट सोना    24 कैरेट सोना 
दिल्ली               112900     123150
मुंबई                 112750    123000
अहमदाबाद        112800    123000
चेन्नई                  112750    123000
कोलकाता           112750    123000
हैदराबाद            112750    123000
जयपुर                 112900    123150
भोपाल                112800    123000
लखनऊ              112900    123150
चंडीगढ़              112900    123150


इंदौर में गोल्ड का रेट - 


आज यानी 2 नवंबर 2025 को इंदौर के सराफा बाजार में सोने की कीमतों (Indore Gold Price Today) में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसके बाद सोने का औसत भाव 1,21,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


चांदी का लेटेस्ट प्राइस - 


सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते एक सप्ताह में चांदी (Silver rate) 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। यह वीकली बेसिस पर लगातार तीसरे सप्ताह सस्ती हुई है। 2 नवंबर को चांदी सस्ती होकर 1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 1 नवंबर को‌ चांदी की कीमत (Indore Silver rate Today) 600 रुपये महंगी हुई। इसका औसत भाव 1,50,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव हल्की बढ़ौतरी के साथ 48.97 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है।